नगालैंड विधानसभा चुनावः नड्डा ने जारी किया भाजपा का घोषणा पत्र, ये हैं खास बातें

नगालैंड में 27 फरवरी को मतदान होना है। राज्य में 60 सीटों वाली विधानसभा में भाजपा 20 सीटों पर और राष्ट्रीय जनतांत्रिक प्रगतिशील पार्टी 40 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

128

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि ईस्टर्न नागालैंड पीपुल्स ऑर्गनाइजेशन (ईएनपीओ) अपने वादे को पूरा करने के लिए भाजपा जी-जान से जुटी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नगा राजनीतिक समस्या को हल करने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वर्तमान समय में नगालैंड में कुल मिलाकर स्थिति सामान्य है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा 14 फरवरी को यहां प्रादेशिक राजधानी कोहिमा के कैपिटल कल्चरल हॉल में नगालैंड विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा का घोषणापत्र जारी करने के बाद संबोधित कर रहे थे। घोषणापत्र जारी करने के अवसर पर नगालैंड के मुख्यमंत्री और सहयोगी पार्टी एनडीपीपी के प्रमुख नेफ्यू रियो, उपमुख्यमंत्री यानथुंगो पाटन, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष तेमजेन इम्ना और अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।

चुनावी रैली में अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि पिछली सरकार ने राज्य की उपेक्षा की थी, लेकिन एनडीपीपी-भाजपा गठबंधन सरकार बनने के बाद नगालैंड विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि आज जारी किए गए विजन डॉक्यूमेंट में नगालैंड के विकास के प्रस्ताव और कई समस्याओं के समाधान शामिल हैं। एनडीपीपी-भाजपा के संयुक्त अभियान की शुरुआत करते हुए नड्डा ने कहा कि नगा राजनीतिक समस्याओं के समाधान के लिए प्रधानमंत्री मोदी काफी सक्रिय हैं। प्रधानमंत्री ने इस संबंध में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो और उपमुख्यमंत्री वाई पाटन के साथ अथक प्रयास किया है। नड्डा ने का दावा है कि नगा समाधान अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है। निकट भविष्य में इसे सही दिशा में ले जाया जाएगा।

नड्डा ने ईएनपीओ के बारे में बात करते हुए कहा कि मुद्दों पर गंभीरता से चर्चा की गई। गृह मंत्री शाह के किए गए वादों को जल्द ही अक्षरशः पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा एक राष्ट्रीय पार्टी है, इसलिए हम क्षेत्रीय आकांक्षाओं के साथ अपनी राष्ट्रीय प्रतिबद्धता को समझते हैं। नड्डा ने दावा किया कि मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो के नेतृत्व में राज्य में स्थिर सरकार बनी है। अब यह राज्य शांति, विकास और समृद्धि का क्षेत्र है।

ये हैं खास बातें
-जेपी नड्डा ने कहा कि स्थिर नगालैंड के लोगों को पिछले पांच वर्षों में कम से कम 12 नए विमान (फ्लाइट) मिले हैं। उन्होंने कहा, ‘आप देखेंगे कि अगले पांच साल बाद नगालैंड किस स्तर पर पहुंचेगा। सड़क ढांचे के विकास को लेकर उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने नगालैंड में राजमार्गों के लिए 3,235 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। साथ ही नड्डा ने नगालैंड के आयुर्वेद कॉलेज में 100 करोड़ रुपये के निवेश की भी जानकारी दी।

-सशस्त्र बल (विशेष शक्तियां) अधिनियम या अफ्सपा की शक्तियों में कमी के बारे में बात करते हुए नड्डा ने कहा कि इसका मतलब है कि उपद्रवी और चरमपंथी समाज की मुख्यधारा में वापस आ रहे हैं। इस संदर्भ में नड्डा ने कहा कि लोग अब स्थिर और मजबूत नगालैंड के पक्ष में जनमत के निर्माता हैं।

27 फरवरी को मतदान
उल्लेखनीय है कि नगालैंड विधानसभा चुनाव के लिए 27 फरवरी को मतदान होना है। राज्य में 60 सीटों वाली विधानसभा में भाजपा 20 सीटों पर और राष्ट्रीय जनतांत्रिक प्रगतिशील पार्टी (एनडीपीपी) 40 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.