Nagpur violence: उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने नागपुर (Nagpur) में हुई हिंसा (violence) की कड़ी निंदा की है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। शिंदे ने कहा, “यह घटना पूरी तरह से पूर्वनियोजित लगती है। मोमिनपुरा क्षेत्र में हमेशा कारें रहती हैं, लेकिन कल वहां कोई नहीं थी, यह इस तथ्य से स्पष्ट है।”
उन्होंने कहा, “भीड़ ने घरों पर हमला किया, उनमें आग लगा दी और संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचाया। कुछ लोगों को बचाना पड़ा। पुलिस पर पत्थर फेंके गए, कुछ पर कुल्हाड़ियों से हमला किया गया। अग्निशमन कर्मियों पर भी हमला किया गया। यह सब बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है।”
यह भी पढ़ें- Nagpur violence: औरंगजेब की मजार को लेकर हिंसा, आगजनी और पथराव के बाद इतने गिरफ्तार
कुछ मंदिरों की तस्वीरें जलाई
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा, “कुछ मंदिरों की तस्वीरें जला दी गईं, यह बहुत गंभीर मामला है। पुलिस मूल कारण की जांच करेगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।” उपमुख्यमंत्री शिंदे ने अपील की, ”नागपुर एक शांतिप्रिय शहर है, लेकिन समाज में दरार पैदा करने की योजना बनाई जा रही है। सभी को शांति बनाए रखनी चाहिए और सहयोग करना चाहिए।”
यह भी पढ़ें- Nagpur violence: हिंसा पर औरंगजेब के पक्ष में आई मायावती, जानें क्या कहा
औरंगजेब किसका है?
औरंगजेब के समर्थन की आलोचना करते हुए शिंदे ने कहा, “औरंगजेब किसका है? उन आंदोलनकारियों को संभाजी महाराज का इतिहास पढ़ना चाहिए, ‘अभियान’ देखना चाहिए। औरंगजेब का समर्थन करना मतलब देशद्रोह है। औरंगजेब की कब्र महाराष्ट्र के लिए एक दाग है, इस दाग को मिटाया जाना चाहिए, यह लोगों की भावना है,” उन्होंने कहा।
यह भी पढ़ें- Digital Arrest: डिजिटल अरेस्ट के जरिए बुजुर्ग महिला को कैसे लगाया 20 करोड़ का चुना, यहां जानें
अबू आज़मी को क्या कहा
अबू आज़मी पर भी निशाना साधते हुए शिंदे ने कहा, “वह खास वोटों के लिए बोल रहे हैं, उनके खिलाफ मामला दर्ज किया जाना चाहिए और उन्हें निलंबित किया जाना चाहिए।”
यह भी पढ़ें- Nagpur violence: औरंगजेब की मजार को लेकर हिंसा, नागपुर के इन हिस्सों में कर्फ्यू लागु
हर्षवर्धन सपकाल पर हो कार्रवाई
कांग्रेस के महाराष्ट्र अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की आलोचना की थी। कांग्रेस नेता ने कहा था की औरंगजेब एक क्रूर शासक था, देवेंद्र फडणवीस भी उतने ही क्रूर हैं। वे औरंगजेब का मकबरा हटाने की बात कह रहे हैं। उपमुख्यमंत्री शिंदे चेतावनी देते हुए कहा, “हर्षवर्धन सकपाल के खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए, जिन्होंने मुख्यमंत्री की तुलना औरंगजेब से की थी। अगर लोगों की नहीं तो कम से कम दिमाग की रक्षा तो होनी ही चाहिए।”
यह वीडियो भी देखें-
Join Our WhatsApp Community