पिछली शताब्दी के महापुरुष महात्मा गांधी थे, नरेंद्र मोदी इस शताब्दी के युग पुरुष हैं- Vice President

महात्मा गांधी (Narendra Modi) ने सत्याग्रह और अहिंसा से हमें अंग्रेजों की गुलामी से छुटकारा दिलाया था और भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी देश को उस रास्ते पर लाए हैं जिस रास्ते पर हम सदियों से देश को देखना चाहते थे।

1288

देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ (Jagdeep Dhankhar) ने मुंबई में श्रीमद राजचंद्र जयंती- ‘आत्मकल्याण दिवस’ पर अयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया और श्रीमद राजचंद्र जी की प्रतिमा का अनावरण किया। समारोह को सम्बोधित करते हुए उपराष्ट्रपति (Vice President) ने कहा कि पिछली शताब्दी के महापुरुष महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) थे और इस शताब्दी के युग पुरुष (man of the era) नरेंद्र मोदी हैं।

दोनों को बताईं खूबिंयां
उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी (Narendra Modi) ने सत्याग्रह और अहिंसा से हमें अंग्रेजों की गुलामी से छुटकारा दिलाया था और भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी देश को उस रास्ते पर लाए हैं जिस रास्ते पर हम सदियों से देश को देखना चाहते थे। इन दोनों महानुभावों में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में एक समानता है और वह समानता यह है कि ये दोनों ही लोग श्री राजचंद्र जी का हृदय से सम्मान करते हैं। राजचंद्र जी जितना महत्वपूर्ण व्यक्तित्व इतिहास में मिलना मुश्किल है।

आध्यात्मिकता हमारी सबसे बड़ी ताकत
उपराष्ट्रपति धनखड़ ने कहा कि भारत सदियों से महापुरुषों की जननी रहा है। भारत विश्व संस्कृति का केंद्र है। भारत की सभ्यता 5000 वर्षों से भी प्राचीन है दुनिया में ऐसा कोई देश नहीं है जिसकी सभ्यता इतनी प्राचीन और समृद्ध हो जितना कि हमारे देश की। हमारी ताकत हमारा आध्यात्मिक ज्ञान और संस्कृतिक है, दुनिया के महान देशों के लोग शांति की खोज में हमारे देश में आते हैं और यह देखकर बहुत सुकून मिलता है। भारत सदियों से संस्कृति और सभ्यतागत लोकाचार का केंद्रबिंदु रहा है। उन्होंने कहा पृथ्वी सिर्फ मनुष्य मात्र के लिए नहीं है यह धरा सभी प्राणियों के लिए है, वसुधैव कुटुंबकम का धेय वाक्य एक पृथ्वी एक परिवार एक भविष्य इसे आत्मसात करता है।

यह भी पढ़ें – सिलक्यारा सुरंग में फंसे 41 श्रमिकों को निकालने के लिए बचाव अभियान जारी

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.