Modi Cabinet 3.0: तीसरी बार बन गई मोदी सरकार, जानिए कैसी है पीएम की टीम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार (9 जून) शाम 7.15 बजे लगातार तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह के लिए दिल्ली को छावनी में तब्दील कर दिया गया है।

383

देश में लगातार तीसरी बार एनडीए (NDA) की सरकार (Government) बन गई है। एनडीए संसदीय दल (NDA Parliamentary Party) के नेता नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने तीसरी बार प्रधानमंत्री (Prime Minister) पद की शपथ (Oath) ली। कैबिनेट (Cabinet) और राज्य मंत्रियों (State Ministers) ने भी आज शपथ ली है। मोदी सरकार 3.O में कई नए चेहरों को कैबिनेट में जगह मिलेगी।

पीएम मोदी तीसरी बार बने प्रधानमंत्री
पीएम नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार ली प्रधानमंत्री पद की शपथ।

नरेंद्र मोदी तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री बन गए हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 9 जून को उन्हें प्रधानमंत्री पद की शपथ दिलाई। इसके बाद एनडीए गठबंधन दल के अलग-अलग सांसदों ने भी शपथ ली है। पीएम मोदी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए देश-विदेश से मेहमान नई दिल्ली पहुंच चुके हैं।

अमित शाह और राजनाथ सिंह ने ली शपथ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद राजनाथ सिंह और फिर अमित शाह को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शपथ दिलाई।

नितिन गडकरी ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर ली शपथ
भाजपा नेता और नवनिर्वाचित सांसद नितिन गडकरी ने लगातार तीसरी बार कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली। गडकरी पीएम मोदी की पिछली दोनों सरकारों में कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं।

जेपी नड्डा और शिवराज सिंह चौहान ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर ली शपथ
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली।

निर्मला सीतारमण ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर ली शपथ
पिछली सरकार में वित्त मंत्री रहीं निर्मला सीतारमण ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली।

डॉ. एस जयशंकर और मनोहर लाल खट्टर ने ली शपथ
डॉ. एस जयशंकर और फिर मनोहर लाल खट्टर को राष्ट्रपति ने शपथ दिलाई।

यह भी पढ़ें- Jayant Chaudhary: मोदी सरकार 3.0 में पहली बार मंत्री बने जयंत चौधरी, अंग्रेजी में ली शपथ

एचडी कुमारास्वामी ने ली शपथ
कर्नाटक के पूर्व सीएम एचडी कुमारस्वामी ने मोदी 3.0 कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ ली। वे पूर्व पीएम एचडी देवेगौड़ा के बेटे हैं।

पीयूष गोयल ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली
पीयूष गोयल ने पहली बार लोकसभा चुनाव जीता है। इससे पहले गोयल राज्यसभा सांसद थे। उन्होंने मोदी 3.0 कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ ली।

धर्मेंद्र प्रधान ने लिया शपथ
राष्ट्रपति ने धर्मेंद्र प्रधान को शपथ दिलाई।

जीतन राम मांझी ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली
हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रमुख और सांसद जीतन राम मांझी ने पहली बार कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।

राजीव रंजन सिंह और सर्बानंद सोनोवाल ने ली शपथ
जेडीयू नेता राजीव रंजन सिंह और भाजपा नेता सर्बानंद सोनोवाल ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली। सर्बानंद सोनोवाल लगातार तीसरी बार केंद्र सरकार में मंत्री बने हैं।

वीरेंद्र खटीक ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर ली शपथ
वीरेंद्र खटीक ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली। वीरेंद्र खटीक पिछली सरकार में सामाजिक न्याय मंत्री रह चुके हैं और आठ बार लोकसभा सांसद रह चुके हैं।

सबसे युवा कैबिनेट मंत्री बने के राममोहन नायडू
के राममोहन नायडू ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। के राममोहन नायडू मोदी कैबिनेट में सबसे युवा मंत्री हैं।

प्रहलाद जोशी और जुएल ओराम ने ली शपथ
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रहलाद जोशी और जुएल ओराम को शपथ दिलाई।

गिरिराज सिंह और अश्विनी वैष्णव ने ली शपथ
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गिरिराज सिंह और अश्विनी वैष्णव को शपथ दिलाई।

गजेंद्र सिंह शेखावत और अन्नपूर्णा देवी ने ली शपथ
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गजेंद्र सिंह शेखावत और अन्नपूर्णा देवी को शपथ दिलाई। गजेंद्र सिंह शेखावत जोधपुर से जीते हैं। अन्नपूर्णा देवी यादव झारखंड के कोडरमा से जीती हैं।

किरेन रिजिजू और हरदीप सिंह पुरी ने ली शपथ
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किरेन रिजिजू और हरदीप सिंह पुरी को शपथ दिलाई।

जी. किशन रेड्डी ने हिंदी में ली शपथ
तेलंगाना की सिकंदराबाद सीट से सांसद बने जी. किशन रेड्डी ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली। वे लगातार दूसरी बार सांसद बने हैं।

चिराग पासवान ने पहली बार कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली
सांसद और लोजपा (आर) नेता चिराग पासवान ने पहली बार कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली।

सीआर पाटिल ने ली शपथ
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सीआर पाटिल को शपथ दिलाई।

जयंत चौधरी ने ली मंत्री पद की शपथ
रालोद प्रमुख और नेता जयंत चौधरी ने राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में शपथ ली।

इंद्रजीत सिंह और जितेंद्र सिंह ने शपथ ली
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंद्रजीत सिंह को राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और डॉ. जितेंद्र सिंह को शपथ दिलाई।

रामदास अठावले ने राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली
आरपीआई प्रमुख रामदास अठावले ने राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली।

अर्जुन राम मेघवाल और प्रतापराव जाधव ने शपथ ली
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अर्जुन राम मेघवाल और प्रतापराव जाधव को मंत्री पद की शपथ दिलाई।

रामनाथ ठाकुर ने राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली
जदयू सांसद रामनाथ ठाकुर ने राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली।

श्रीपद नाइक और पंकज चौधरी ने शपथ ली
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने श्रीपद नाइक और पंकज चौधरी को शपथ दिलाई।

कृष्णपाल गुर्जर और रामदास अठावले ने शपथ ली
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कृष्णपाल गुर्जर और रामदास अठावले को शपथ दिलाई।

नित्यानंद राय ने शपथ ली
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नित्यानंद राय को शपथ दिलाई।

अपना दल की अनुप्रिया पटेल ने राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली
अपना दल (सोनेवाल) प्रमुख और मिर्जापुर सांसद अनुप्रिया पटेल ने कैबिनेट में राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली। पटेल पिछली सरकार में मंत्री थी और ओबीसी समुदाय से आती हैं।

चंद्रशेखर पेम्मासानी और एसपी सिंह बघेल ने ली शपथ
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने डॉ. चंद्रशेखर पेम्मासानी और एसपी सिंह बघेल को शपथ दिलाई।

शोभा करंदलाजे और कीर्तिवर्धन सिंह ने ली शपथ
राष्ट्रपति ने शोभा करंदलाजे और कीर्तिवर्धन सिंह को शपथ दिलाई।

बीएल वर्मा और शांतनु ठाकुर ने ली शपथ
राष्ट्रपति ने बीएल वर्मा और शांतनु ठाकुर को शपथ दिलाई।

सुरेश गोपी और एल मुरुगन ने ली शपथ
राष्ट्रपति ने सुरेश गोपी और एल मुरुगन को शपथ दिलाई।

अजय टम्टा और बूंदी संजय कुमार ने ली शपथ
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अजय टम्टा और बूंदी संजय कुमार को शपथ दिलाई।

सतीश चंद्र दुबे और कमलेश पासवान ने ली शपथ
उत्तर प्रदेश से सांसद चुने गए कमलेश पासवान को भी राज्य मंत्री का पद मिला है। सतीश चंद्र दुबे बिहार में बड़ा ब्राह्मण चेहरा माने जाते हैं। उन्हें पीएम मोदी की नई सरकार में राज्य मंत्री का पद भी दिया गया है।

संजय सेठ ने ली शपथ
रांची से लोकसभा सांसद संजय सेठ को भी राज्य मंत्री का पद दिया गया है।

रवनीत सिंह बिट्टू और दुर्गादास उइके ने शपथ ली
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रवनीत सिंह बिट्टू और दुर्गादास उइके को शपथ दिलाई।

रक्षा खडसे और सुकांतो मजूमदार ने ली शपथ
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रक्षा खडसे, राज्य मंत्री और सुकांतो मजूमदार को शपथ दिलाई।

सावित्री ठाकुर और तोखन साहू ने शपथ ली
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सावित्री ठाकुर को शपथ दिलाई। राष्ट्रपति ने तोखन साहू को शपथ दिलाई।

राजभूषण चौधरी और भूपति राजू ने शपथ ली
राष्ट्रपति ने राजभूषण चौधरी और भूपति राजू को शपथ दिलाई।

हर्ष मल्होत्रा ​​और निमुबेन बंभानिया ने शपथ ली
राष्ट्रपति ने हर्ष मल्होत्रा ​​और निमुबेन बंभानिया को शपथ दिलाई।

मुरलीधर मोहोल ने शपथ ली
राष्ट्रपति ने मुरलीधर मोहोल को शपथ दिलाई।

जॉर्ज कुरियन ने शपथ ली
राष्ट्रपति ने जॉर्ज कुरियन को शपथ दिलाई।

होली मार्गारीटा ने शपथ ली
राष्ट्रपति ने होली मार्गारीटा को शपथ दिलाई।

देखें यह वीडियो- 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.