Jharkhand Politics: ‘झारखंड को इस्लामिक राज्य घोषित कर देना चाहिए!’ जानें, भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने ऐसा क्यों कहा

53

Jharkhand Politics: झारखंड सरकार(Jharkhand Government) द्वारा रमजान के दौरान मुस्लिम कर्मचारियों को दी गई विशेष छुट्टियों(Special leave for Muslim employees)को लेकर राजनीति तेज(Politics intensifies) होती जा रही है। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे(BJP MP Nishikant Dubey) ने इस फैसले पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि अब झारखंड को इस्लामिक राज्य घोषित कर देना(It should be declared an Islamic state) चाहिए।

ज्वालामुखी पर बैठा है झारखंड
निशिकांत ने हेमंत सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि झारखंड आज एक ऐसे ज्वालामुखी पर बैठा है, जिसे ठीक नहीं किया गया तो राज्य की पूरी डेमोग्राफी बदल जाएगी। झारखंड में एनआरसी लागू किया जाना चाहिए। जिस तरह से अमेरिका से अवैध रूप से गए लोगों को बाहर निकाला जा रहा है उसी तरह से झारखंड से भी बांगलादेशी लोगों को बाहर निकाला जाना चाहिए।

648 विद्यालय में शुक्रवार को छुट्टी
सांसद निशिकांत दुबे ने 3 मार्च को मीडियाकर्मियों से कहा कि झारखंड सरकार खुद मानती है कि 648 विद्यालय में छुट्टी रविवार के बदले शुक्रवार को होता है, 2007 में यह आदेश भी कांग्रेस के समय में ही लागू हुआ था। ज़बरदस्ती उर्दू में स्कूलों के नाम लिखे हैं वहां रविवार के बदले शुक्रवार छुट्टी होती है उसकी संख्या हज़ारों में है। रमजान के लिए छुट्टी है तो बाबा बैद्यनाथ जी के देवघर में भी दो महीने की कांवड़ यात्रा होती है उसके लिए छुट्टी क्यों नहीं?

प्रदेश में बदल गई है जनसांख्यिकी
निशिकांत दुबे ने कहा कि झारखंड में पूरी जनसांख्यिकी बदल गई है। 2011 की जनगणना के अनुसार, 45 प्रतिशत आदिवासी आबादी घटकर 28 प्रतिशत हो गई है, अब यह और घटकर 23-24 प्रतिशत रह गई है। झारखंड का निर्माण ही आदिवासी आबादी के लिए हुआ था। झारखंड का गठन आदिवासियों की भलाई के लिए किया गया था। उन्हें बचाने और बांग्लादेशी को बाहर निकालने के लिए ठोस कदम उठाने होंगे।

 Congress leader Himani murder case: दोस्त ही निकला कांग्रेस नेता हिमानी का हत्यारा, दो बच्चे के पिता से ऐसे हुई थी दोस्ती

उल्लेखनीय है कि झारखंड सरकार ने रमजान के दौरान प्रत्येक दिन मुस्लिम कर्मचारियों को अपना कार्यालय शाम 04 बजे से छोड़ने की अनुमति प्रदान की है। इसके साथ रमजान माह के दौरान प्रत्येक शुक्रवार को नमाज के लिए दिन के 12 से 2 बजे तक कार्यालय छोड़ने की विशेष अनुमति प्रदान की गई है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.