सीएम चन्नी के हेलीकॉप्टर को क्यों नहीं मिली उड़ान भरने की मंजूरी! जानने के लिए पढ़ें ये खबर

मुख्यमंत्री चन्नी ने दावा किया कि उनके पास हेलीकाप्टर के उड़ान भरने की मंजूरी थी। इसके बावजूद हेलीकाप्टर नहीं उड़ सका। 14 फरवरी को राहुल गांधी पंजाब दौरे पर रहे। सीएम चन्नी को चंडीगढ़ से होशियारपुर जाना था।

117

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पंजाब आगमन पर कुछ घंटे के लिए राज्य को नो फ्लाई जोन बनाए जाने के कारण मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का हेलीकाप्टर होशियारपुर के लिए उड़ान नहीं भर सका। इस वजह से चन्नी राहुल गांधी की पहली रैली में भाग नहीं ले सके। लगभग दो घंटे के बाद हेलीकाप्टर को चंडीगढ़ से उड़ान भरने की मंजूरी मिली। तब चन्नी गुरदासपुर रैली में शामिल हुए।

मुख्यमंत्री ने दावा किया कि उनके पास हेलीकाप्टर के उड़ान भरने की मंजूरी थी। इसके बावजूद हेलीकाप्टर नहीं उड़ सका। सोमवार को राहुल गांधी पंजाब दौरे पर रहे। सीएम चन्नी को चंडीगढ़ से होशियारपुर जाना था। चन्नी सुबह करीब 11 बजे होशियारपुर जाने के लिए मुख्यमंत्री आवास के पास बने हेलीपेड के पास पहुंचे। करीब एक घंटे तक उन्हें हेलीकाप्टर उड़ाने की अनुमति नहीं मिली।

चन्नी हेलीकाप्टर में ही बैठे रहे। पूछताछ करने पर उन्हें बताया गया कि जिस रूट से प्रधानमंत्री का विशेष विमान निकलेगा, उसी रूट से चन्नी का हेलीकाप्टर भी जाएगा। डीजीसीए ने पंजाब को कुछ घंटे के लिए नो फ्लाई जोन कर दिया है। इस वजह से चन्नी के हेलीकाप्टर को उड़ान भरने की मंजूरी नहीं दी गई।

करीब एक बजे चन्नी के हेलीकाप्टर को चंडीगढ़ से उड़ान भरने की मंजूरी दी गई। इसके बाद वह होशियारपुर जाने की बजाए गुरदासपुर के लिए रवाना हुए।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.