महाराष्ट्र की सत्ता में भाजपा? ये है कारण

देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र की जनता ने 2014 में राज्य की सत्ता भाजपा को सौंपी थी। अब भाजपा को रोकने के लिए राज्य में महाविकास आघाड़ी सरकार एमआईएम से भी गठबंधन करने जा रही है।

90

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि अब महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की विजयी दौड़ को कोई रोक नहीं सकता। पिछली बार तीन दलों ने मिलकर भाजपा को सत्ता तक पहुंचने नहीं दिया, लेकिन प्रदेश की जनता अगले आम चुनाव में भाजपा को ही राज्य की सत्ता सौंपेगी।

फडणवीस ने पुणे में 20 मार्च को एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य की जनता ने 2014 में राज्य की सत्ता भाजपा को सौंपी थी। भाजपा को रोकने के लिए राज्य में महाविकास आघाड़ी सरकार अब एमआईएम से भी गठबंधन करने जा रही है। इस समय एमआईएम तथा महाविकास आघाड़ी के बीच नूरा कुश्ती जारी है। कुछ ही दिनों में सारी सच्चाई आम जनता के समक्ष आ जाएगी।

एमआईएम से समझौता नहींः शिवसेन
शिवसेना अध्यक्ष व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे कहा कि आल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुसलमिन (एआईएमआईएम) के साथ किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। इस तरह का अपप्रचार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से शिवसेना को बदनाम करने के लिए किया जा रहा है। ठाकरे ने शिवसेना सांसदों, नेताओं व पदाधिकारियों को महाराष्ट्र के कोने-कोने में पहुंचकर जनता को भाजपा के अपप्रचार का जवाब देने का आदेश दिया है। शिवसेना का विदर्भ व मराठवाड़ा का दौरा 22 मार्च से होगा। उद्धव ठाकरे ने कहा कि वे भी राज्यव्यापी दौरा करने वाले हैं।

भजपा पर साधा निशाना
उद्धव ठाकरे ने 20 मार्च को शिवसेना के सभी सांसदों तथा जिलाध्यक्षों के साथ बैठक की। बैठक में ठाकरे ने कहा कि उनकी पार्टी को जनाब शिवसेना कहने वालों को अपने अतीत में झांक कर देखना चाहिए। भाजपा के ही कार्यकाल में भारत-पाकिस्तान के बीच बस सेवा शुरू की गई थी। भाजपा ने ही कश्मीर में महबूबा मुफ्ती के साथ चुनावी गठबंधन किया था। भाजपा के ही लालकृष्ण आडवणी पाकिस्तान में जाकर जिन्ना की कब्र पर अपना माथा टेका था और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बिना आमंत्रण के नवाज शरीफ के जन्मदिन का केक खाने गए थे। उद्धव ठाकरे ने कहा कि इसे देखते हुए भाजपा को क्या हिजबुल भाजपा कहा जाए या पाकिस्तान जनता पार्टी कहा जाए।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.