NRC: भाजपा का बेटी, माटी और रोटी की रक्षा का संकल्प, झारखंड में घुसपैठियों पर भी कसेगा शिकंजा

झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर 7 अक्टूबरझ को मीडिया से बातचीत में भाजपा झारखंड प्रभारी शिवराज चौहान ने कहा कि यह चुनाव केवल मुख्यमंत्री बनाने या किसी पार्टी की सत्ता के लिए नहीं है, यह झारखंड को बचाने का चुनाव है।

32

NRC:  केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान ने कहा कि झारखंड में एनआरसी लागू किया जाएगा। नागरिकता का रजिस्टर बनेगा। विदेशी घुसपैठियों को बाहर निकाला जाएगा। झारखंड में भाजपा का विस्तृत संकल्प पत्र जल्द आने वाला है।

झारखंड को बचाने के लिए चुनाव
झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर 7 अक्टूबरझ को मीडिया से बातचीत में भाजपा झारखंड प्रभारी शिवराज चौहान ने कहा कि यह चुनाव केवल मुख्यमंत्री बनाने या किसी पार्टी की सत्ता के लिए नहीं है, यह झारखंड को बचाने का चुनाव है। बेटी, माटी और रोटी इन तीनों की रक्षा करना हमारा संकल्प है।

Kolkata rape-murder case: सीबीआई ने मुख्य आरोपी संजय रॉय के खिलाफ दायर किया आरोप पत्र, यहां जानें आरोप

बदल रही है प्रदेश की डेमोग्राफी
उन्होंने कहा कि बांग्लादेशी घुसपैठियों के कारण झारखंड की डेमोग्राफी परिवर्तित हो रही है। संथाल परगना में आदिवासी आबादी 44 प्रतिशत से घटकर 28 प्रतिशत रह गई है। बांग्लादेशी घुसपैठियों के कारण हिंदू आबादी भी प्रभावित हुई है।

वोट बैंक के लिए घुसपैठियों को संरक्षण
उन्होंने आरोप लगाया कि वोट बैंक के लालच में हेमंत सोरेन और गठबंधन सरकार घुसपैठियों को संरक्षण दे रही है। घुसपैठियों के आधार कार्ड और वोटर आईडी कार्ड बनाए जा रहे हैं, यह देश के लिए बड़ा खतरा है। आदिवासी बेटियों को भ्रम के जाल में फंसा कर उनसे शादी कर जमीनों पर कब्जा किया जा रहा है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.