कहां हैं श्रीलंका के राष्ट्रपति? संसद अध्यक्ष ने दी ये जानकारी

श्रीलंका में आर्थिक उथल-पुथल के कारण 2.2 करोड़ लोगों की आबादी वाला देश सात दशकों में सबसे खराब दौर से गुजर रहा है।

113

श्रीलंका में संसद अध्यक्ष महिंदा यापा अभयवर्धने ने स्पष्ट किया कि गोटबाया राजपक्षे अभी भी देश में हैं। दो दिन पहले इस तरह की खबरें आईं थीं कि राष्ट्रपति ने श्रीलंका छोड़ दिया है। 9 जुलाई को अपने इस्तीफे की घोषणा करने वाले श्रीलंकाई राष्ट्रपति के बारे में कहा जाता है कि वे भाग गए थे और किसी तीसरे देश में थे। स्पीकर अभयवर्धने बताया कि श्रीलंका के राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे अभी भी देश में हैं। मैंने (बीबीसी) इंटरव्यू में गलती की।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे और श्रीलंका के राष्ट्रपति के ठिकाने के बारे में पूछे जाने पर, स्पीकर ने कहा कि वे दोनों अभी भी देश में हैं।

हालात बेकाबू
श्रीलंका में आर्थिक उथल-पुथल के कारण 2.2 करोड़ लोगों की आबादी वाला देश सात दशकों में सबसे खराब दौर से गुजर रहा है। श्रीलंका में विदेशी मुद्रा की कमी है, जिससे देश ईंधन और अन्य आवश्यक वस्तुओं के जरूरी आयात के लिए भुगतान कर पाने में असमर्थ हो गया है। इन हालात के बीच जनता सड़कों पर है। 9 जुलाई को राष्ट्रपति भवन में हजारों लोगों के धावा बोल कर अपने कब्जे में ले लिया।

यह भी पढ़ें-शिवसेना को लगेगा एक और झटका? सांसदों की हुई बैठक में ये सात सांसद रहे नदारद

13 जुलाई को देंगे इस्तीफा
श्रीलंका की संसद के अध्यक्ष महिंदा यापा अभयवर्धने ने बताया कि राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे 13 जुलाई को इस्तीफा देंगे। अभयवर्धने ने 9 जुलाई की शाम को हुई सर्वदलीय नेताओं की बैठक के बाद राजपक्षे के इस्तीफे के लिए पत्र लिखा था, जिसके बाद राष्ट्रपति राजपक्षे ने इस फैसले के बारे में संसद अध्यक्ष को सूचित किया।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.