Bhagalpur: पीएम मोदी का बिहार के विकास में मिल रहा है सहयोग? जानिये सीएम नीतीश कुमार ने क्या कहा

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश का विकास हो रहा है, वहीं बिहार के विकास में भी सहयोग मिल रहा है।

131

Bhagalpur: बिहार के भागलपुर में 24 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी(Prime Minister Narendra Modi) ने देश के 9.80 करोड़ किसानों के खाते में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना(Prime Minister Kisan Samman Nidhi Scheme) की 19वीं किस्त(19th installment) के रूप में कुल 22 हजार करोड़ हस्तांतरित(Total 22 thousand crores transferred) किए। इसमें बिहार के 76 लाख किसान(76 lakh farmers) शामिल हैं। जिनके खाते में भी 1600 करोड़ रुपये भेजे गये हैं। इस मौके पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार(Bihar Chief Minister Nitish Kumar) ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश का विकास हो रहा है, वहीं बिहार के विकास में भी सहयोग मिल रहा है। बजट में बिहार में मखाना बोर्ड, ग्रीनफिल्ड एयरपोर्ट की स्थापना(Establishment of Makhana Board, Greenfield Airport), पश्चिमी कोसी नगर के लिए वित्तीय सहायता, प्रसंस्करण संस्थान की स्थापना का ऐलान किया गया है।

पूरे बिहार का होगा विकास
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि पीएम मोदी यहां आ गए हैं तो सिर्फ यहां का नहीं, बल्कि पूरे बिहार का विकास होगा। सीएम ने कहा कि अब इधर-उधर नहीं, बल्कि उन्हीं के सहयोग से बिहार को आगे ले जाएंगे। हम लोगों ने गरीब, दलित और पिछड़ों के उत्थान के लिए हमने काम किया है। पहले रात में कोई घरों से बाहर नहीं निकलता था। लेकिन आज पुरुष-महिला सब रात में घूमते हैं। सभी लोग पीएम मोदी के पक्ष में है और इसलिए पूरे देश का विकास होगा। साथ ही बिहार भी आगे बढ़ेगा।

राजद सरकार पर साधा निशाना
मुख्यमंत्री ने कहा कि हिंदू-मुस्लिम का भी वो (राजद की सरकार) झगड़ा कराते थे। पढ़ाई की हालत खराब थी। इलाज का पूरा इंतजाम नहीं था। उन लोगों के समय में सड़कों का बुरा हाल था और बिजली तो बहुत कम थी। पटना में भी बिजली नहीं थी। पटना में मुश्किल से आठ घंटे बिजली रहती थी। उसके बाद हम लोगों ने काफी काम किया है। किसी प्रकार का डर नहीं है। प्रेम, भाईचारे का माहौल है।

Veer Savarkar: उत्तराखंड सरकार स्कूली पाठ्यक्रम में वीर सावरकर पर आधारित पाठ करेगी शामिल; शिक्षा मंत्री धनसिंह रावत की घोषणा

शाम के बाद कोई घर से नहीं निकलता थाः नीतीश
मुख्यमंत्री ने कहा कि 24 नवम्बर, 2005 को सरकार में आने के बाद हम लोग लगातार बिहार के विकास में लगे हुए हैं। लोगों के सीधा संवाद करते हुए कहा कि याद है ना, जब पहली बार सरकार में आए थे तो क्या स्थिति थी। शाम के बाद कोई घर से नहीं निकलता था और समाज में काफी विवाद होता था। हमारा शुरू से कृषि पर जोर देने का लक्ष्य रहा है। इसलिए कृषि रोड बनाकर कृषि के विकास के लिए काम किया गया। यह मैप लागू करने से कृषि का विकास हुआ है। इसके अलावा दूध, अंडा और मछली उत्पादन भी बढ़ा है। पहले यहां हम मछली दूसरे राज्यों से मंगवाते थे और अब हम आत्मनिर्भर हो गए हैं।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.