कांग्रेस ने छह दशक में गड्ढे ही गड्ढे कर दिये थे, राज्यसभा में जमकर बरसे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बीते दशकों में अनेक बुद्धजीवियों ने इस सदन से देश को दिशा दी है। देश का मार्गदर्शन किया है। इस सदन में अनेक साथी ऐसे हैं, जो अपने व्यक्तिगत जीवन में भी बहुत कुछ सिद्धियां प्राप्त कर चुके हैं।

193

पीएम मोदी संसद के बजट सत्र के दौरान गुरुवार को राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब दिया। पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि 60 साल कांग्रेस के परिवार ने गड्ढे ही गड्ढे कर दिए थे। हो सकता है उनका इरादा न हो, लेकिन उन्होंने किए। उन्होंने गड्ढे खोदने में ही छह दशक बर्बाद कर दिए थे। उस समय दुनिया के छोटे-छोटे देश भी सफलता के शिखरों को छू रहे थे और आगे बढ़ रहे थे। उनका वो साल इतना अच्छा माहौल था कि पंचायत से लेकर संसद भवन तक उन्हीं की दुनिया चलती थी। कोई भी उनका आंख बंद करके समर्थन करता था।

साजिशों से बाज नहीं आ रही कांग्रेस
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस को बार-बार जनता नकार रही है, लेकिन कांग्रेस और उसके साथी अपनी साजिशों से बाज नहीं आ रहे हैं। जनता इसे देख रही है और उनको सजा भी दे रही है। पीएम मोदी ने कहा कि देश में पहले परियोजनाएं अटकाना, लटकाना, भटकाना ये उनकी कार्यशैली का हिस्सा बन गया था। यही उनका कार्य करने का तरीका बन गया था। ईमानदार टैक्स पेयर्स की कमाई का नुकसान होता था। हमने टेक्नोलॉजी का प्लेटफॉर्म तैयार किया। पीएम गतिशक्ति योजना लेकर आए। 1600 लेयर में डेटा के माध्यम से विकास को गति देने का काम हो रहा है।

ये भी पढ़ें- कीचड़ जितना उछालोगे, कमल उतना ही खिलेगा, पीएम ने विपक्ष पर साधा निशाना

संदन में हुई हर एक बात को गंभीरता से लेता है देश
प्रधानमंत्री ने कहा कि बीते दशकों में अनेक बुद्धजीवियों ने इस सदन से देश को दिशा दी है। देश का मार्गदर्शन किया है। इस सदन में अनेक साथी ऐसे हैं, जो अपने व्यक्तिगत जीवन में भी बहुत कुछ सिद्धियां प्राप्त कर चुके हैं। उन्होंने अपने व्यक्तिगत जीवन में बहुत बड़े काम भी किए हैं। इसलिए, इस सदन में जो भी बात होती है, उस बात को देश गंभीरता से सुनता है और उसे बहुत गंभीरता से लेता है। लेकिन यह भी महत्वपूर्ण है कि इतने महत्वपूर्ण सदन में कुछ लोगों का व्यवहार, कुछ लोगों की वाणी न सिर्फ सदन को, बल्कि देश को निराश करने वाली है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.