Delhi: पीएम मोदी आज भारत मंडपम में मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो को करेंगे संबोधित

प्रधानमंत्री मोदी 2 फरवरी को शाम 4.30 बजे भारत मंडपम, नई दिल्ली में भारत की सबसे बड़ी परिवहन-कनेक्टिविटी प्रदर्शनी, भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2024 में एक कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।

304

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) शुक्रवार (2 फरवरी) शाम को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi) में भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2024 (India Mobility Global Expo 2024) को संबोधित करेंगे। इस संबंध में भारतीय जनता पार्टी ने अपने एक्स हैंडल पर सचित्र संक्षप्ति सूचना साझा की है।

भाजपा (Bharatiya Janata Party) के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी शाम साढ़े चार बजे प्रगति मैदान (Pragati Maidan) के भारत मंडपम (Bharat Mandapam) में भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो को संबोधित करेंगे। बताया गया है कि भारत की यह सबसे बड़ी और अपनी तरह की पहली परिवहन-संपर्क प्रदर्शनी है।

यह भी पढ़ें- President Draupadi Murmu: फरीदाबाद दौरे पर आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

28 से ज्यादा ऑटो निर्माता लेंगे हिस्सा
बयान में कहा गया है कि 50 से अधिक देशों के 800 से अधिक प्रदर्शकों के साथ, एक्सपो अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी, टिकाऊ समाधान और नई परिवहन प्रौद्योगिकियों पर प्रकाश डालेगा। बयान के अनुसार, एक्सपो में 600 से ज्यादा ऑटो कंपोनेंट निर्माताओं के अलावा 28 से ज्यादा ऑटो निर्माता हिस्सा लेंगे। इस कार्यक्रम में 13 से अधिक वैश्विक बाजारों के 1000 से अधिक ब्रांड अपने उत्पादों, प्रौद्योगिकियों और सेवाओं की पूरी श्रृंखला का प्रदर्शन करेंगे।

इसमें कहा गया है कि प्रदर्शनियों और सम्मेलनों के साथ-साथ, कार्यक्रम में राज्यों के क्षेत्रीय योगदान और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय स्तरों पर सहयोग को सक्षम करने की पहल को प्रदर्शित करने के लिए सत्र भी होंगे, ताकि परिवहन-संपर्क समाधानों के लिए समग्र दृष्टिकोण को बढ़ावा दिया जा सके।

देखें यह वीडियो- 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.