द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति निर्वाचित, शुरू हुई बंधाइयों की शृंखला

शालीन और साधारण जीवन जीनेवाली द्रौपदी मुर्मू का राजनीतिक प्रवास प्रेरक है।

124

राष्ट्रीय प्रजातांत्रिक गठबंधन की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति चुनाव जीत लिया है। वे वनवासी संथाल समुदाय से देश की पहली महिला राष्ट्रपति हैं। विजय प्राप्त पर बंधाइयों की शृंखला शुरू हो गई है।

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा, “भारत ने इतिहास रच दिया। ऐसे समय में जब 1.3 अरब भारतीय आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं, पूर्वी भारत के एक दूरदराज के हिस्से में पैदा हुए आदिवासी समुदाय से आने वाली भारत की बेटी को हमारा राष्ट्रपति चुना गया है! इस उपलब्धि पर श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को बधाई। श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी का जीवन, उनके शुरुआती संघर्ष, उनकी समृद्ध सेवा और उनकी अनुकरणीय सफलता प्रत्येक भारतीय को प्रेरित करती है। वह हमारे नागरिकों, विशेष रूप से गरीबों, हाशिए पर और दलितों के लिए आशा की किरण बनकर उभरी हैं। मैं पार्टी लाइन के उन सभी सांसदों और विधायकों को धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने श्रीमती की उम्मीदवारी का समर्थन किया है। द्रौपदी मुर्मू जी। उनकी रिकॉर्ड जीत हमारे लोकतंत्र के लिए शुभ संकेत है।”

राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने राष्ट्रपति चुने जाने पर द्रौपदी मुर्मू को बंधाई दी। राष्ट्रपति कोविन्द ने ट्वीट संदेश में कहा, “श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को भारत की 15वीं राष्ट्रपति चुने जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।”

ये भी पढ़ें – 15वें राष्ट्रपति का चुनाव जीतीं एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू! जानिये, कैसा रहा है उनका राजनीतिक जीवन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी राष्ट्रपति को बंधाई दी है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है, एक अति सामान्य जनजातीय परिवार से आने वाली एनडीए प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू जी का भारत का राष्ट्रपति चुना जाना पूरे देश के लिए अत्यंत गौरव का पल है, उन्हें बधाई देता हूँ। यह विजय अन्त्योदय के संकल्प को चरितार्थ करने व जनजातीय समाज के सशक्तिकरण की दिशा में एक मील का पत्थर है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.