Prime Minister Modi तीन दिवसीय यात्रा पर जाएंगे रूस और आस्ट्रिया,स यहां जानिये पूरा कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 से 10 जुलाई को रूस और ऑस्ट्रिया की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री मोदी 08-09 जुलाई 2024 को मास्को में होंगे।

50

Prime Minister Modi 8 से 10 जुलाई को रूस और ऑस्ट्रिया की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री मोदी 08-09 जुलाई 2024 को मास्को में होंगे। यहां पर 22वीं भारत-रूस वार्षिक शिखरवार्ता आयोजित है।

बहुमुखी संबंधों की संपूर्ण श्रृंखला की समीक्षा
विदेश मंत्रालय के अनुसार शिखर सम्मेलन में दोनों नेता देशों के बीच बहुमुखी संबंधों की संपूर्ण श्रृंखला की समीक्षा करेंगे और आपसी हित के समसामयिक क्षेत्रीय तथा वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करेंगे।

Bihar: कांग्रेस सांसद के भतीजे ने उड़ाया संविधान का मजाक, विवाद होने पर दी यह सफाई

41 वर्षों में किसी भारतीय पीएम की पहली ऑस्ट्रिया यात्रा
इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी 9 से 10 जुलाई के दौरान ऑस्ट्रिया की यात्रा करेंगे। यह 41 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली ऑस्ट्रिया यात्रा होगी। वह ऑस्ट्रिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वान डेर बेलेन से मुलाकात करेंगे और ऑस्ट्रिया के चांसलर कार्ल नेहमर के साथ बातचीत करेंगे। प्रधानमंत्री और चांसलर भारत और ऑस्ट्रिया के व्यापारिक नेताओं को भी संबोधित करेंगे।

प्रधानमंत्री मॉस्को के साथ-साथ वियना में भी भारतीय समुदाय के सदस्यों के साथ बातचीत करेंगे।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.