Provocative statement on Waqf issue: भगाेड़े जाकिर नाइक काे केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने दिया ये जवाब

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने भगाेड़े जाकिर नाइक काे करारा जवाब दिया है। उन्हाेंने कहा कि वह देश के निर्दोष मुसलमानों को गुमराह न करें।

67

Provocative statement on Waqf issue: केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने भगाेड़े जाकिर नाइक काे करारा जवाब दिया है। उन्हाेंने कहा कि वह देश के निर्दोष मुसलमानों को गुमराह न करें।

झूठे प्रचार से गलत धारणाएं पैदा हाेंगी
केंद्रीय मंत्री रिजिजू ने 10 सितंबर काे साेशल मीडिया में अपनी पाेस्ट में भगाेड़े जाकिर काे करारा जवाब देते हुए कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है और लोगों को अपनी राय रखने का अधिकार है। लेकिन झूठे प्रचार से गलत धारणाएं पैदा हाेंगी। केंद्रीय मंत्री ने यह बयान जाकिर नाइक की उस अपील पर दिया है, जिसमें भगाेड़ा इस्लामिक स्कालर जाकिर नाइक रविवार काे साेशल मीडिया में जारी अपने एक वीडियाे संदेश में देश के मुसलमानाें काे एकजुट हाेकर वक्फ बिल का विराेध करने काे कह रहा है। उन्हाेंने भगाेड़े जाकिर नायक पर पलटवार करते हुए कहा कि वह भारत के मुसलमानाें काे गुमराह करना बंद करे।

Five Decades in Politics: ‘जब मैं गृह मंत्री था तब कश्मीर जाने से डरता था’, सुशील कुमार शिंदे के बयान से कांग्रेस परेशान, भाजपा हमलावर

जाकिर नाइक का भड़काऊ वीडियो
भगाेड़ा जाकिर नाइक जारी एक वीडियाे संदेश में भारत की वर्तमान सरकार काे कमजाेर बताकर भ्रमित करने वाला देश विराेधी बयान दिया है। जाकिर के इस वीडियो काे केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है, जिसमें वह मुसलमानाें से इस तरह की अपील कर रहा है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.