Ministry of External Affairs: पंजाब के मुख्यमंत्री मान पेरिस और विधानसभा स्पीकर नहीं जा पाएंगे अमेरिका, ये है कारण

पंजाब के मुख्यमंत्री मान 10 सदस्यीय प्रतिनिधीमंडल के साथ पेरिस ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम का हौसला बढ़ाने के लिए जाना चाहते थे।

120

Ministry of External Affairs ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान(Punjab Chief Minister Bhagwant Mann) को पेरिस(Paris) और विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवा(Assembly Speaker Kultar Singh Sandhawa) को अमेरिका जाने की इजाजत नहीं(Not allowed to go to America) दी है। विदेश मंत्रालय (Ministry of External Affairs)के इस फैसले को लेकर आम आदमी पार्टी(Aam Aadmi Party) की पंजाब प्रदेश इकाई ने केंद्र सरकार की आलोचना(Criticism of Central Government) की है।

सीएम प्रतिनिधीमंडल के साथ जाना चाहते थे पेरिस
मुख्यमंत्री मान को पेरिस ओलंपिक(Paris Olympics) में जाने की इजाजत केंद्र सरकार की तरफ से नहीं दी गई। मुख्यमंत्री मान 10 सदस्यीय प्रतिनिधीमंडल के साथ पेरिस ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम का हौसला बढ़ाने के लिए जाना चाहते थे। हॉकी टीम जो 4 अगस्त को ओलिंपिक में क्वार्टर फाइनल मैच खेलेगी। टीम में ज्यादातर खिलाड़ी पंजाब के हैं। मुख्यमंत्री ने पेरिस जाने के लिए विदेश मंत्रालय से राजनीतिक मंजूरी मांगी थी। मान 3 अगस्त की रात को पेरिस के लिए फ्लाइट पकड़ना चाहते थे ताकि भारतीय हॉकी टीम के मैच के लिए समय पर पहुंच सकें। मुख्यमंत्री को अगर विदेश जाने की अनुमति मिलती तो वह 9 अगस्त तक विदेश में रहते। मुख्यमंत्री मान के अलावा विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां को भी विदेश जाने की अनुमति नहीं मिली। स्पीकर को एक सम्मेलन में भाग लेना था।

Uttar Pradesh: अब समय पर उपचार नहीं मिलने की दूर होगी शिकायत, योगी सरकार ने लिया ये निर्णय

भाजपा सरकार की आलोचना
पायल विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के विधायक एवं स्टेट स्तरीय हॉकी खिलाड़ी रहे मनविंदर सिंह ग्यासपुरा ने इसकी निंदा की। साथ ही भाजपा सरकार को सीधे तौर पर एक प्रकार की चुनौती भी दी। ग्यासपुरा ने कहा कि वे इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हैं। क्योंकि पेरिस ओलंपिक में पंजाब के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। हाकी टीम का बहुत अच्छा प्रदर्शन है। वे खुद पंजाब टीम के हाकी खिलाड़ी रहे हैं। केंद्र सरकार ने गलत राजनीति करते हुए भगवंत मान को वहां जाने से रोका है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.