देवभूमि में धामी ने थामी कमान, इन आठ मंत्रियों का भी शपथ ग्रहण

चुनाव हारना भी मुख्यमंत्री बनने से न रोक पाई। स्वच्छ छवि के युवा नेता और एक सैनिक के पुत्र पुष्कर सिंह धामी के हाथ प्रदेश की कमान गई है।

96

पुष्कर सिंह धामी ने लगातार दूसरी बार उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली। बुधवार को परेड ग्रांउड में राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उनके साथ आठ मंत्रियों ने भी शपथ ली। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी समेत अन्य नेता मौजूद रहे।

बुधवार दोपहर को राजधानी के परेड ग्रांउड में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह की शुरुआत राष्ट्रीय गान के साथ हुई। इसके बाद राज्यपाल जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने पुष्कर सिंह धामी को उत्तराखंड के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ दिलाई। इसके बाद मंत्रियों ने शपथ ली।

ये भी पढ़ें – 2024 से पहले ही वाहन चलाते समय होने लगेगा आराम का अहसास? जानें, गडकरी ने क्या कहा

इन विधायकों ने ली मंत्रिपद की शपथ
पूर्व महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने पारंपरिक वेशभूषा में शपथ ली। प्रेमचन्द अग्रवाल ने संस्कृत में शपथ ली। इनके अलावा सतपाल महाराज, गणेश जोशी, सुबोध उनियाल, सौरव बहुगुणा, डॉ धन सिंह रावत, चंदन राम दास ने मंत्री पद की शपथ ली। नई कैबिनेट में पुराने और नए चेहरों का मिश्रण किया गया है। नए चेहरों के रूप में सौरभ बहुगुणा और चंदन राम दास को भी इस कैबिनेट में शामिल किया गया है।

शपथ समारोह के मुख्य मंच के अलावा मंच के दाहिनी ओर विधायक और बाई ओर संतों के लिए मंच सजा हुआ था। संतों के मंच पर संगठन महामंत्री बीएल संतोष और प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने पहुंचकर शपथ से पहले संतों को माला पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी परेड ग्राउंड पहुंचे। मुख्यमंत्री ने संतों का पैर छूकर आशीर्वाद लिया।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.