महाराष्ट्र में नए राज्यपाल का शपथ ग्रहण तिथि तय, निवर्तमान महामहिम की राजभवन की ओर से विदायी

राज्य में नए राज्यपाल के शपथ ग्रहण को लेकर स्थिति स्पष्ट हो गई है। वर्तमान राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने बहुत समय पहले स्वेच्छा निवृत्ति की इच्छा प्रकट की थी। इसके लिए उन्होंने संबंधित वरिष्ठों को पत्र भी लिखा था।

153

राज्य के नए राज्यपाल रमेश बैस के शपथ ग्रहण की तिथि तय हो गई है। वे शुक्रवार को मुंबई आएंगे और शनिवार को उनका शपथ ग्रहण समारोह है। इसके पहले विद्यमान राज्यपाल भगत सिंह कोशियारी को राज भवन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में विदायी दी गई।

महाराष्ट्र के 20वें राज्यपाल रमेश बैस का शपथ ग्रहण शनिवार दोपहर 12.40 बजे होगा। वे शुक्रवार सायंकाल मुंबई पहुंचेंगे। इसके पहले वे झारखंड के राज्यपाल रह चुके हैं। निवर्तमान राज्यपाल भगत सिंह कोशियारी ने लगभग चार वर्ष से अधिक महाराष्ट्र का कार्यभार संभाला। उन्होंने स्वेच्छा निवृत्ति की इच्छा प्रकट की थी। जिसके बाद राष्ट्रपति भवन द्वारा नए राज्यपाल नियुक्ति में रमेश बैस को महाराष्ट्र का नया राजयपाल बनाए जाने की घोषणा की गई।

निवर्तमान राज्यपाल की विदायी
राज्यपाल भगत सिंह कोशियारी को गुरुवार को विदायी दी गई। इस अवसर पर मुंबई में स्थित राजभवन में कार्यक्राम आयोजित किया गया था। जिसमें राज्यपाल के प्रधान सचिव संतोष कुमार, राकेश नैथानी, सहसचिव श्वेता सिंघल, प्राची जांभेकर समेत सभी अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे। इस अवसर पर राज्यपाल के विशेष सचिव नाकेश नैथानी को भी विदायी दी गई।

ये भी पढ़ें – छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती पर मुंबई में गूंजेगी वीर सावरकर लिखित आरती, जानें क्या है भाजपा की योजना?

शुक्रवार को नौसेना की ओर से निवर्तमान राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा। इसके बाद भगत सिंह कोश्यारी अपने गृहराज्य उत्तराखंड के लिए प्रस्थान करेंगे।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.