Uttar Pradesh: चार दिवसीय दौरे पर गोरखपुर पहुंचे संघ प्रमुख भागवत, जानिये पूरा कार्यक्रम

गोरखपुर में पहली बार कार्यकर्ता विकास वर्ग प्रथम लगा है। यह वर्ग 03 जून से 24 जून तक चलेगा।

91

Uttar Pradesh: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत चार दिवसीय दौरे पर 12 जून को गोरखपुर पहुंचे। डॉ. भागवत ने महायोगी गुरु गोरखनाथ एयरपोर्ट पर उतरने के बाद सीधे मानीराम के चिउटहां स्थित एसबीएम पब्लिक स्कूल पहुंचे। स्कूल में संघ का कार्यकर्ता विकास वर्ग प्रथम का प्रशिक्षण चल रहा है। इस वर्ग में पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के चारों प्रांतों के कार्यकर्ता प्रशिक्षण ले रहे हैं।

गोरखपुर में पहली बार कार्यकर्ता विकास वर्ग प्रथम लगा है। यह वर्ग 03 जून से 24 जून तक चलेगा। डॉ. भागवत इस दौरान बौद्धिक सत्र, संवाद सत्र और चर्चा सत्र के दौरान कार्यकर्ताओं का मार्ग दर्शन करेंगे।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का दो वर्ग
संघ के प्रचार विभाग के मुताबिक गोरखपुर महानगर में इन दोनों राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का दो वर्ग चल रहा है। एक वर्ग मनीराम स्थित एसबीएम पब्लिक स्कूल में चल रहा है। दूसरा वर्ग गोरखपुर शहर के सूर्य कुंड स्थित सरस्वती शिशु मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में चल रहा है। सरस्वती शिशु मंदिर में संघ शिक्षा वर्ग विशेष चल रहा है। इस वर्ग में भी पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के चारों प्रांतों के कार्यकर्ता प्रशिक्षण ले रहे हैं। विशेष वर्ग में 40 वर्ष पूर्ण कर चुके कार्यकर्ता प्रशिक्षण लेने आए हैं। विशेष वर्ग में अध्यापक, अधिवक्ता, व्यवसायी और किसान शामिल हैं। इन दोनों वर्गों में प्रतिदिन केंद्रीय व क्षेत्रीय स्तर के पदाधिकारी का प्रवास रहता है।

Swati Maliwal case: विभव कुमार ने जमानत के लिए दाखिल की याचिका, दिल्ली उच्च न्यायालय इस तिथि को कर सकता है सुनवाई

कार्यकर्ताओं को सेवा संपर्क एवं प्रचार का व्यावहारिक प्रशिक्षण
उन्होंने बताया कि विशेष वर्ग प्रथम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचारक प्रमुख स्वांत रंजन का आगमन हो चुका है। सुबह शाम संघस्थान के साथ-साथ कार्यकर्ताओं को सेवा संपर्क एवं प्रचार का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया जाता है। इसके अलावा वर्ग में साथ-साथ रह कर समाज में संघ का कार्य करने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके अलावा स्वयंसेवकों को सेवा बस्तियों में भी प्रत्यक्ष सेवा कार्य के लिए भेजा जा रहा है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.