संजय राऊत का वह आरोप, क्या शिंदे के लिए खड़ी करेगा दिक्कत?

शिवसेना में विघटन के बाद मची खींचतान लगातार बढ़ रही है। इसमें बयानों की आँच ने राजनीतिक गलियारे का पारा चढ़ा रखा है। ठाकरे गुट के संजय राऊत ने नया आरोप लगाकर एक नया विवाद उत्पन्न कर दिया है।

156

उद्धव ठाकरे के सहयोगी और शिवसेना सांसद संजय राऊत ने श्रीकांत शिंदे की शिकायत गृहमंत्री से की है। उन्होंने इस संदर्भ में मुंबई और ठाणे पुलिस आयुक्त से भी शिकायत की है। राऊत ने आरोप लगाया है कि श्रीकांत शिंदे ने उनपर हमला करने की सुपारी दी है। यह विवाद क्या श्रीकांत शिंदे के लिए दिक्कत खड़ी करेगा इसको लेकर सवाल उठने लगे हैं।

संजय राऊत ने ठाणे के स्थानीय अपराधी प्रवृत्ति के व्यक्ति का नाम लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, राज्य के गृहमंत्री देवेंद्र फडणवीस और पुलिस आयुक्तों को पत्र लिखा है। राऊत ने कहा है कि, उन्हें सूत्रों से जानकारी मिली है कि, ठाणे के एक सांसद ने उनपर हमला करने के लिए एक माफिया को सुपारी दी है। उन्होंने इस संदर्भ में मुंबई और ठाणे के पुलिस आयुक्त को भी पत्र लिखा है।

सुरक्षा नहीं मांगी
संजय राऊत ने अपने बयान में स्पष्ट कहा है कि, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उन पर हमले की सुपारी सांसद श्रीकांत शिंदे ने दी है। इसकी सूचना उन्होंने गृहमंत्री और पुलिस आयुक्त को दी है, लेकिन उन्होंने कोई सुरक्षा नहीं मांगी है।

ये भी पढ़ें – उद्धव ठाकरे गुट को नया झटका, संसद भवन का शिवसेना कार्यालय भी हाथ से गया

बता दें कि, शिवसेना और उद्धव ठाकरे गुट के बीच लंबे समय से वैमनस्य चल रहा है। इसमें राजनीतिक लड़ाई और विवादित बयान दिये जाते रहे हैं, लेकिन अब संजय राऊत मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के सुपुत्र और शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे का नाम लेकर इसे नया मोड़ दे दिया है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.