Lok Sabha Election Result 2024 LIVE: हिंदुस्थान पोस्ट पर देखें लोकसभा चुनाव के रुझानों के सटीक फिगर, वाराणसी से पीएम मोदी ने दर्ज की जीत

लोकसभा चुनाव 2024 के रुझान आ गए हैं। रुझानों में एनडीए ने बढ़त बना ली है। वहीं विपक्षी गठबंधन भी कड़ी टक्कर दे रहा है।

736

लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Elections 2024) के मतदान (Voting) के बाद मंगलवार (4 जून) को भाजपा (BJP) और कांग्रेस (Congress) समेत देश की सभी राजनीतिक पार्टियों (Political Parties) की किस्मत का फैसला हो जाएगा। वोटों की गिनती शुरू हो गई है और रुझानों में एनडीए (NDA) को फिर से बहुमत मिल गया है। अब इंडी गठबंधन (Indi Alliance) पीछे है। एग्जिट पोल ने फिर से मोदी सरकार की वापसी का अनुमान लगाया था।

लोकसभा चुनाव के नतीजों की पल-पल की अपडेट के लिए हिंदुस्थान पोस्ट से जुड़े रहें…

महीनों की तैयारी और छह हफ्तों के चुनाव प्रचार के बाद अब लोकसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने का समय आ गया है। अब बस अंतिम नतीजों का इंतजार है। सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो गई है।

यह भी पढ़ें- Lok Sabha Election Result 2024: महाराष्ट्र में शुरुआती रुझानों में एनडीए को बढ़त, जानें अधिक जानकारी

मुंबई उत्तर मध्य सीट से भाजपा के उज्जवल निकम आगे
भाजपा के उज्ज्वल निकम करीब 11 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता वर्षा गायकवाड़ पीछे चल रही हैं।

मुंबई दक्षिण सीट से शिवसेना यूबीटी के अरविंद गणपत सावंत करीब चार हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। शिवसेना की यामिनी यशवंत जाधव पीछे चल रही हैं।

वाराणसी से पीएम मोदी आगे
पीएम मोदी वाराणसी से काफी आगे हैं। पीएम 9 हजार वोटों से आगे हैं।

एनडीए 291 सीटों पर आगे
रुझानों में एक बार फिर एनडीए और इंडी गठबंधन के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। एनडीए 291 सीटों पर आगे है, इंडी गठबंधन 227 सीटों पर आगे है। अन्य 19 सीटों पर आगे हैं। कुल 463 सीटों के रुझान आ चुके हैं। यूपी की 69 सीटों में से 39 पर भाजपा आगे है। सपा 20 सीटों पर आगे है। कांग्रेस 6 सीटों पर आगे है। मेरठ में भाजपा के अरुण गोविल 6 हजार वोटों से पीछे चल रहे हैं।

पंजाब में कांग्रेस आगे
पंजाब में कांग्रेस आगे चल रही है। राज्य में कांग्रेस सात सीटों पर आगे चल रही है। आप तीन सीटों पर आगे चल रही है। शिरोमणि अकाली दल एक सीट पर आगे चल रहा है। भाजपा यहां बुरी तरह पिछड़ रही है।

दिल्ली की सभी सात सीटों पर भाजपा आगे
दिल्ली की सभी सात सीटों पर भारतीय जनता पार्टी आगे चल रही है। चांदनी चौक सीट पर भाजपा उम्मीदवार प्रवीण खंडेलवाल अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी जय प्रकाश अग्रवाल से 1 वोट से आगे चल रहे हैं।

इंदौर में नोटा बनाने जा रहा है रिकॉर्ड
इंदौर में नोटा को 80 हजार वोट मिले हैं। कांग्रेस प्रत्याशी के नाम वापस लेने के बाद पार्टी ने नोटा को वोट देने की अपील की थी। यहां भाजपा प्रत्याशी शंकर लालवानी करीब 4 लाख वोटों से आगे हैं।

महाराष्ट्र में इंडी गठबंधन आगे
महाराष्ट्र में इंडी गठबंधन आगे चल रहा है और 26 सीटों पर आगे चल रहा है। एनडीए या महायुति गठबंधन 21 सीटों पर आगे चल रहा है। अभी तक देशभर में एनडीए 297 सीटों पर आगे चल रहा है। इंडी गठबंधन 228 सीटों पर आगे चल रहा है। अन्य 21 सीटों पर आगे चल रहे हैं। कुल 543 सीटों के रुझान आ चुके हैं।

अमेठी से आगे चल रहे हैं किशोरी लाल शर्मा
अमेठी से कांग्रेस के किशोरी लाल शर्मा आगे चल रहे हैं। शर्मा को अब तक कुल 98229 वोट मिले हैं। भाजपा की स्मृति ईरानी को 68829 वोट मिले हैं। किशोरी लाल शर्मा 29400 वोटों से आगे हैं।

पश्चिम बंगाल में टीएमसी आगे चल रही है
पश्चिम बंगाल में लोकसभा की 42 सीटें हैं। इनमें से टीएमसी फिलहाल 32 सीटों पर आगे चल रही है। भाजपा 9 और कांग्रेस 1 सीट पर आगे चल रही है।

महाराष्ट्र में कौन पीछे और कौन आगे?
नवनीत राणा – पीछे
नारायण राणे – आगे
सुधीर मुनगंटीवार – पीछे
सुनेत्रा पवार – पीछे
पंकजा मुंडे – आगे
उदयनराजे – पीछे
संजयकाका पाटिल – पीछे
राम सतपुते – पीछे
रंजीत निंबालकर – आगे

रायबरेली से भाजपा उम्मीदवार ने स्वीकारी हार
रायबरेली से भाजपा प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह ने चुनाव में अपनी हार स्वीकार करते हुए एक भावुक नोट लिखा है। दिनेश ने कहा, “मैंने रायबरेली की भगवान समान जनता की बहुत विनम्रता और मेहनत से सेवा की है। फिर भी अगर सेवा के दौरान मेरे शब्दों या कार्यों में कोई गलती हुई हो या किसी को ठेस पहुंची हो तो हम रायबरेली की जनता से क्षमा मांगते हैं।”

उमर अब्दुल्ला ने स्वीकार की हार
जेकेएनसी के उपाध्यक्ष और बारामुल्ला लोकसभा सीट से उम्मीदवार उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट किया, “मुझे लगता है कि अब समय आ गया है कि हम अपरिहार्य को स्वीकार कर लें। इंजीनियर राशिद को उत्तरी कश्मीर में उनकी जीत के लिए बधाई।”

राजस्थान में भाजपा प्रत्याशी मंजू शर्मा की जीत
राजस्थान की जयपुर शहर सीट का परिणाम घोषित हो गया है। यहां भाजपा प्रत्याशी मंजू शर्मा ने 3 लाख 31 हजार 767 वोटों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की है। जबकि कांग्रेस प्रत्याशी प्रताप सिंह खाचरियावास यहां से हार गए हैं।

शरद पवार के संपर्क में हैं नायडू, पटनायक और नीतीश!
इंडी गठबंधन के जबरदस्त प्रदर्शन के बाद गठबंधन के नेता भी सक्रिय हो गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र में शिवसेना (उद्धव गुट) और शरद पवार गुट सक्रिय हो गया है। आज शाम 4 बजे के बाद उद्धव ठाकरे सेना भवन जाएंगे। इस बीच, सूत्रों ने बताया कि शरद पवार ने जदयू प्रमुख नीतीश, टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू और बीजद प्रमुख नवीन पटनायक से संपर्क किया है। पवार इन तीनों नेताओं के संपर्क में हैं। दोपहर 3 बजे शरद पवार अपने आवास पर मीडिया से बात करेंगे। इस समय एनडीए 292 और इंडी गठबंधन 234 सीटों पर आगे है।

शाम को विपक्षी दलों की बैठक होगी
लोकसभा चुनाव के रुझान सामने आने के बाद विपक्ष एक्टिव मोड में आ गया है। शरद पवार ने कहा, मैंने खड़गे और सीताराम येचुरी से बात की। यूपी के रुझान बताते हैं कि चीजें बदल गई हैं। शाम को इंडी गठबंधन की बैठक होगी। जल्द ही एमवीए की बैठक के लिए दिल्ली जाएंगे।

एनडीए 293, इंडी 233 सीटों पर आगे
लोकसभा चुनाव में रुझानों के बाद अब परिणाम आने लगे हैं। इस समय एनडीए 293 सीटों पर आगे है। इंडी 233 सीटों पर बढ़त बनाए है। अन्य 17 सीटों पर आगे चल रहे हैं।

संजय राउत का पीएम मोदी पर तंज
महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल ने खेला किया है, भाजपा वाले सबको हाथ जोड़ रहे हैं, फोन कर रहे हैं। जनता ने मोदी जी को फेअरवेल दे दिया है।

कांग्रेस के अजय राय हारे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार तीसरी बार वाराणसी संसदीय सीट पर जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार अजय राय को करीब डेढ़ लाख वोटों से हराया।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.