Woman’s sexual harassment case: कर्नाटक के मंत्री के बिगड़े बोल, भाजपा ने याद दिलाया प्रियंका गांधी का वो नारा

52

Woman’s sexual harassment case:कर्नाटक के गृहमंत्री जी परमेश्वर महिल यौन उत्पीड़न को लेकर दिए बयान पर विवादों में घिर गए हैं। बेंगलुरु में दो युवतियों से बीच सड़क पर हुई छेड़छाड़ की घटना पर उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं बड़े शहरों में अक्सर होती रहती हैं। जो भी कानूनी कार्रवाई की जानी है, वह कानून के अनुसार की जाएगी। मंत्री के इस बयान को लेकर भाजपा हमलावर हो गयी है।

भाजपा ने बोला हमला
भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने पार्टी मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस में 7 अप्रैल को कहा कि कर्नाटक के गृहमंत्री ने एक ऐसी घटना को महत्वहीन बताया है, जिसने देश की अंतरात्मा को झकझोर दिया है, खासकर कर्नाटक के लोगों और खास तौर पर महिलाओं को। कर्नाटक में एक व्यक्ति ने एक महिला का यौन उत्पीड़न किया। सीसीटीवी फुटेज में घटना कैद हो गई। तीन से चार दिन हो गए हैं, फिर भी कर्नाटक पुलिस अपराधी को पकड़ने में असमर्थ है। उन्होंने कहा कि इस प्रकरण को लेकर राज्य के गृहमंत्री ने जो बयान दिया है, वह बेतुका है। यह उनकी मानसिकता को दर्शाता है।

LPG rates: उज्ज्वला सहित आम उपभोक्ताओं के लिए रसोई गैस की कीमत में बढ़ोतरी, जानें कितना होगा अब एक सिलेंडर का दाम

कसा यह तंज
पूनावाला ने कहा कि लड़की हूं लड़ सकती हूं, ये कांग्रेस और प्रियंका गांधी वाड्रा का खोखला नारा है। इसको बदलकर कर देना चाहिए- ‘लड़की हूं तो कांग्रेस शासित प्रदेशों में बच सकती हूं क्या?’ कर्नाटक में कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद से महिलाओं के साथ दुष्कर्म और यौन उत्पीड़न के मामलों में 50 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि क्या ये छोटी घटनाएं हैं? गृहमंत्री के खिलाफ ऐसे बयानों के लिए क्या कार्रवाई की जाएगी, खासकर तब जब उनके शासन में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में उनकी विफलता के कारण महिलाएं असुरक्षित महसूस कर रही हैं?

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.