Shashi Tharoor: पीयूष गोयल के संपर्क में हैं शशि थरूर? इस फोटो ने बढ़ाई हलचल

थरूर की इस पोस्ट ने सियासी हलकों में हलचल मचा दी है, खासकर तब जब कांग्रेस के भीतर उनके और पार्टी के अन्य नेताओं के बीच रिश्तों में खटास बढ़ रही है।

50

Shashi Tharoor: कांग्रेस सांसद शशि थरूर (Shashi Tharoor) ने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल (Piyush Goyal) के साथ एक फोटो साझा की है, जो भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौते (India-UK trade agreement) पर चर्चा के बाद की है। इस फोटो में थरूर और गोयल मुस्कुराते हुए दिखाई दे रहे हैं।

थरूर ने इस पोस्ट में लिखा,

“ब्रिटेन के व्यापार और राज्य मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स के साथ, उनके भारतीय समकक्ष, वाणिज्य और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल की मौजूदगी में बातचीत करना अच्छा लगा। यह खुशी की बात है कि लंबे समय से रुकी हुई एफटीए वार्ता अब फिर से शुरू हो गई है।”

यह भी पढ़ें- BMC: मुंबई में घटी पंजीकृत फेरीवालों की संख्या, अब रह गई मात्र इतनी

कांग्रेस में बढ़ी प्रतिक्रिया
थरूर की इस पोस्ट ने सियासी हलकों में हलचल मचा दी है, खासकर तब जब कांग्रेस के भीतर उनके और पार्टी के अन्य नेताओं के बीच रिश्तों में खटास बढ़ रही है। यह पोस्ट तब आई है जब शशि थरूर ने केरल की वाम सरकार की नीतियों की सराहना की थी, जिसके बाद कांग्रेस और थरूर के बीच विवाद सामने आया था।

यह भी पढ़ें- BMC: मुंबई में घटी पंजीकृत फेरीवालों की संख्या, अब रह गई मात्र इतनी

थरूर का स्पष्टीकरण
कुछ समय पहले, शशि थरूर ने केरल के विकास के बारे में सकारात्मक टिप्पणी की थी, जिससे उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। उनके द्वारा राज्य की प्रगति के कुछ पहलुओं की सराहना की गई थी, जिसके बाद कांग्रेस के कुछ नेताओं ने इसे वाम सरकार के पक्ष में बयान माना। हालांकि, थरूर ने बाद में स्पष्ट किया कि उन्होंने सीपीएम की तारीफ नहीं की थी, बल्कि केरल में स्टार्टअप क्षेत्र की प्रगति को उजागर करने का प्रयास किया था।

यह भी पढ़ें- Delhi Politics: क्या पंजाब के रास्ते राज्यसभा जाएंगे केजरीवाल? यहां जानें

विपक्षी दलों से आलोचना और भाजपा में शामिल होने की अटकलें
इस बीच, शशि थरूर की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति प्रशंसा पर भी विवाद खड़ा हो गया था। उन्होंने कहा था कि अगर डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी को अच्छा नेगोशिएटर बताया है तो यह एक अच्छी बात है। इसके बाद से कांग्रेस में थरूर के राजनीतिक रुख को लेकर चिंता बढ़ गई है। कुछ लोग अटकलें लगा रहे हैं कि शशि थरूर सीपीएम में जा सकते हैं, जबकि कुछ का कहना है कि वह भाजपा जॉइन कर सकते हैं।

यह वीडियो भी देखें-

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.