चार राज्यों में जीत के बाद भाजपा के बढ़ रहे आक्रमण पर संजय राउत ने कही ये बात!

संजय राऊत ने कहा कि पश्चिम बंगाल में चुनाव में क्या हुआ, वह सभी ने देखा है। इसलिए महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव, मुंबई नगर निगम चुनाव में भाजपा के इन दावों की हवा निकलने वाली है।

95

शिवसेना प्रवक्ता तथा राज्यसभा सदस्य संजय राउत ने कहा कि महाविकास आघाड़ी सरकार भाजपा के हर हमले के लिए तैयार है। चार राज्यों के चुनाव में मिली सफलता के बाद भाजपा महाराष्ट्र सरकार पर और तेजी से हमला कर रही है। राउत ने कहा कि केंद्रीय जांच एजेंसियों के छापे और बढ़ने वाले हैं। महाविकास आघाड़ी सरकार इससे डरने वाली नहीं है।

शिवसेना सांसद ने 11 मार्च को पत्रकारों से कहा कि लोकतंत्र में जीत-हार कोई मायने नहीं रखती है। यह लोकतंत्र का हिस्सा है। लेकिन जीत के बाद भाजपा नेता जिस तरह की बातें कर रहे हैं, यह बंदर को शराब की बोतल मिलने जैसा ही है।

 राउत ने किया दावा
संजय राउत ने कहा कि पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले भी इसी तरह का दावा किया गया था। पश्चिम बंगाल में चुनाव में क्या हुआ, वो सभी ने देखा है। इसलिए महाराष्ट्र विधानसभा और मुंबई महानगरपालिका चुनाव में भाजपा के इन दावों की हवा निकलने वाली है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.