Delhi Politics: स्मृति ईरानी होंगी दिल्ली भाजपा का नया चेहरा, अरविंद केजरीवाल को मिलेगी कड़ी टक्कर!

लोकसभा चुनाव में भाजपा ने चुनाव में 6 सीटों पर अपने उम्मीदवार बदल दिए थे। जिसका फायदा भाजपा को मिला है। विधानसभा चुनाव में‌ भी भाजपा नया प्रयोग कर रही है।

152

भाजपा (BJP) ने दिल्ली (Delhi) की सत्ता पर पुनः काबिज होने के लिए जोरशोर से तैयारी कर ली है। इसी कड़ी में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Former Union Minister Smriti Irani) दिल्ली भाजपा द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा ले रही है। एक तरफ दिल्ली भाजपा केजरीवाल (Kejriwal) के भ्रष्टाचार (Corruption) के खिलाफ लड़ाई लड़ रही है ‌और दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग कर चुकी है। दूसरी तरफ तेज तर्रार स्मृति ईरानी दिल्ली की सियासत में सक्रिय हो गई है। माना जा रहा है की दिल्ली भाजपा का चेहरा स्मृति ईरानी होगी। सत्ता के गलियारों में सवाल उठ रहा है कि क्या स्मृति ईरानी दिल्ली विधानसभा का चुनाव लड़ेंगी?

दिल्ली भाजपा के लिए करो या मरो की स्थिति
लोकसभा चुनाव में भाजपा ने चुनाव में 6 सीटों पर अपने उम्मीदवार बदल दिए थे। जिसका फायदा भाजपा को मिला है। विधानसभा चुनाव में‌ भी भाजपा नया प्रयोग कर रही है। इसके लिए स्मृति ईरानी को दिल्ली की सियासत में सक्रिय कर दिया गया है। स्मृति ईरानी चांदनी चौक लोक सभा क्षेत्र से पहले भी चुनाव लड़ चुकी हैं। भाजपा ने 1998 में सुषमा स्वराज, 2015 में किरण बेदी को दिल्ली में भाजपा का चेहरा बनाया था और 2025 में स्मृति ईरानी भाजपा का चेहरा हो सकती है। बता दें कि करीब 26 साल से भाजपा सत्ता से बाहर है।

यह भी पढ़ें – Hardoi News: कानपुर के बाद अब हरदोई में ट्रेन हादसा कराने की साजिश! शॉर्ट सर्किट के जरिए धमाका कराने की कोशिश

केजरीवाल के लिए स्मृति ईरानी बनेगी चुनौती
दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा ने कई नेताओं की भूमिका बदल दी है दिल्ली भाजपा में संगठन मंत्री रहे सिद्धार्थन को दिल्ली चुनाव में संगठन मंत्री पवन राणा के साथ लगा दिया है।

स्मृति ईरानी ने दिल्ली में भाजपा के सदस्यता अभियान के कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया है। भाजपा के कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए उन्होंने कहा है कि बूथ स्तर के कार्यकर्ता भाजपा के शक्तिपुंज हैं हर नए सदस्य के साथ हम और अधिक मजबूत होते हैं और लोगों की सेवा करने की हमारी क्षमता बढ़ती है।

देखें यह वीडियो- 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.