Lok Sabha Election Results 2024: अनुराग ठाकुर सहित भाजपा के ये युवा नेता विजयी, जानिये, किसने कितने मतों से हासिल की जीत

देश में किसकी सरकार बनेगी और किस पार्टी को कितनी सीटें मिलेंगी, यह अभी साफ नहीं है। लोकसभा चुनाव में देश की 543 सीटों के लिए धीरे-धीरे रुझान आने लगे हैं।

443

लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) के लिए वोटों (Votes) की गिनती जारी है और अब तक के रुझानों और नतीजों के अनुसार, एनडीए (NDA) की नैया 300 से पहले ही अटक गई है। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh), महाराष्ट्र (Maharashtra) और बंगाल (Bengal) में भाजपा (BJP) को बड़ा झटका लगा है। पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा की अगुवाई वाले एनडीए ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दिल्ली में सत्ता बरकरार रखी थी और इस बार गठबंधन ने 400 सीटों का आंकड़ा पार करने का नारा दिया था। वहीं कांग्रेस (Congress) की अगुवाई वाला इंडी गठबंधन (Indi Alliance) 10 साल बाद केंद्र की सत्ता में वापसी की उम्मीद कर रहा है।

गांधीनगर सीट पर अब तक की सबसे बड़ी जीत
गुजरात की गांधीनगर सीट से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 7,44,716 वोटों से विजयी घोषित हुए हैं। अमित शाह ने गांधीनगर लोकसभा सीट पर अब तक के सबसे बड़े अंतर से जीत दर्ज की है। बता दें कि इस सीट पर 1989 से भाजपा का कब्जा है। अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी भी इस सीट से चुनाव जीत चुके हैं। अमित शाह ने इस सीट पर दूसरी बार चुनाव जीता है।

यह भी पढ़ें- Lok Sabha elections: बिहार में नीतीश का जलवा बरकरार, विरोधियों को लगा ऐसा झटका

ज्योतिरादित्य सिंधिया जीते
गुना लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बड़ी जीत हासिल की है। उन्होंने यहां कांग्रेस प्रत्याशी राव यादवेंद्र सिंह को 5 लाख 38 हजार 612 वोटों से हराया। सिंधिया को 9 लाख 19 हजार 515 वोट मिले। कांग्रेस प्रत्याशी यादवेंद्र सिंह को 3 लाख 80 हजार 903 वोट मिले।

पूर्वोत्तर भारत में चला रिजिजू का जादू
अरुणाचल प्रदेश पश्चिम चुनाव में भाजपा के किरेन रिजिजू ने कांग्रेस के नबाम तुकी को कुल 205417 वोटों से हराया, जो कि 100738 वोटों का अंतर है।

जीते अनुराग सिंह ठाकुर
हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार और केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी और कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल रायजादा को 1 लाख 82 हजार 352 मतों के अंतर से हराया।’

मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत ने अपनी जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को दिया है। कंगना ने कहा कि उन्होंने यह चुनाव नरेंद्र मोदी के नाम पर लड़ा था। राजनीति में उनका खुद का कोई खास स्थान नहीं है।

देखें यह वीडियो- 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.