अमृतकाल का भारत फाइटर पायलट की तरह बढ़ रहा आगे, एयरो इंडिया शो में बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री ने कहा कि एयरो इंडिया 2023 नये भारत की नई सोच को दर्शाता है। बेंगलुरु का आसमान नये भारत के सामर्थ्य का गवाह बन रहा है। आज देश नई ऊंचाइयों को छू रहा है।

174

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 13 फरवरी (सोमवार) को बेंगलुरु में येलहंका के वायु सेना स्टेशन में एशिया के सबसे बड़े ‘एयरो इंडिया’ शो के 14वें संस्करण का उद्घाटन किया। यह प्रदर्शनी एयरोस्पेस और रक्षा क्षमताओं में भारत की वृद्धि को प्रदर्शित करके मजबूत और आत्मनिर्भर ‘नये भारत’ का प्रदर्शन करेगी। साथ ही प्रधानमंत्री ने एयरो इंडिया 2023 पर स्मारक डाक टिकट भी जारी किया।

भारत नहीं गंवाएगा आगे बढ़ने का कोई मौका
इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि अमृतकाल का भारत एक फाइटर पायलट की तरह आगे बढ़ रहा है। उसे ऊंचाई से डर नहीं लगता है। जिस तरह एक फाइटर पायलट हमेशा सबसे ऊंची उड़ान भरने को उत्साहित रहता है, उसी तरह आज का भारत भी दूर की सोचता है। प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि नया भारत अब आगे बढ़ने का कोई भी मौका नहीं गंवाएगा। वह लगातार आगे बढ़ता रहेगा। पीएम मोदी ने कहा कि आज हिंद महासागर में मुस्तैद एयरक्राफ्ट कैरियर आईएनएस विक्रांत मेक इन इंडिया के विस्तार का प्रमाण है।

ये भी पढ़ें- जानिये, प्रधानमंत्री ने क्यों कहा कि राजस्थान कांग्रेस सरकार को है पाकिस्तान का डर

बेंगलुरु का आसमान नये भारत के सामर्थ्य का गवाह
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पहले भारत रक्षा क्षेत्र में आयात करने वाला देश था, लेकिन आज 75 देशों को रक्षा उपकरण निर्यात करता है। इससे पता चलता है कि भारत सुधारों की राह पर नई क्रांति ला रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि एयरो इंडिया 2023 नये भारत की नई सोच को दर्शाता है। बेंगलुरु का आसमान नये भारत के सामर्थ्य का गवाह बन रहा है। आज देश नई ऊंचाइयों को छू रहा है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.