राजन विचारे लोकसभा में उद्धव ठाकरे की शिवसेना के मुख्य प्रतोद

146

भावना गवली को लोकसभा के मुख्य प्रतोद पद से हटाने के बाद ठाणे संसदीय क्षेत्र से सांसद राजन विचारे को मुख्य प्रतोद बनाया गया है। विचारे भी मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के क्षेत्र से हैं, जहां मुख्यमंत्री की बहुत मजबूत पकड़ है।

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और राजन विचारे दोनों ही धर्मवीर आनंद दिघे के संरक्षण में राजनीति की सीढ़ियां चढ़े हैं। वर्तमान समय में राजन विचारे अमरनाथ यात्रा पर हैं। उसी समय उनकी नियुक्ति उद्धव ठाकरे समर्थित शिवसेना ने लोकसभा के मुख्य प्रतोद के रूप में कर दी है। इस संबंध में संसदीय कार्यमंत्री प्रहलाद जोशी को संजय राऊत ने पत्र दिया है।

ये भी पढ़ें – बदलीं ‘भावना’! ठाकरे की शिवसेना ने लोकसभा प्रतोद पद से हटाया

ठाणे के किले में सेंध
ठाणे, पालघर जिले में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का कोई तोड़ नहीं है। शिंदे द्वारा ठाकरे का साथ छोड़ने के बाद इस क्षेत्र में उद्धव ठाकरे को एक ऐसा नेतृत्व चाहिये जो एकनाथ शिंदे के समक्ष पार्टी को खड़ा कर पाए। इसलिए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के किले में सेंध लगाने का यह प्रयत्न हो सकता है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.