विश्व में फिर बजा भारत का डंका, संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष साबा कोरोसी ने कही ये बात

भारत की क्षमता का आज हर देश लोहा माननता है। संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष साबा कोरोसी ने कहा है कि आज का भारत बिलकुल अलग है। वह शक्तिशाली है।

268

संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष साबा कोरोसी ने कहा है कि आज का भारत बेहद मजबूत है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत जैसे मजबूत और बेहतर प्रतिनिधि की जरूरत है।

अपूर्व क्षमता से भरा हुआ है आज का भारत
साबा कोरोसी ने कहा कि सुरक्षा परिषद दशकों पहले हमें विरासत में मिली। तब भारत सशक्त देशों में शामिल नहीं था। भविष्य निश्चित रूप से अतीत से बहुत अलग होगा है। आज का भारत बिलकुल अलग है। वह शक्तिशाली है। अपूर्व क्षमता से भरा हुआ है। साबा कोरोसी ने कहा कि सदस्य देशों की धारणा है कि परिषद को एक बेहतर प्रतिनिधि की आवश्यकता है। उनकी (साबा कोरोसी) राय में भारत से बेहतर कोई दूसरा नहीं हो सकता। भारत विश्व कल्याण में अपना योगदान दे सकता है।

शिवसेना के स्थापना दिवस पर मां को याद कर भावुक हुए सीएम शिंदे, उद्धव को कहा- आपने देशद्रोह किया

प्रधानमंत्री मोदी की प्रशंसा
भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में योग दिवस पर शामिल होने पर कोरोसी ने कहा कि वे कुछ महीने पहले नई दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी से मिले थे। वे दूरदृष्टि और रणनीतिक सोच रखने वाले नेता हैं। वे उनसे मिलकर बेहद प्रभावित हुए। दुनिया के बेहद सम्मानित नेताओं में से एक नरेन्द्र मोदी का संयुक्त राष्ट्र में स्वागत है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.