वे बोले, पहली बार गोरखपुर में राष्ट्रवाद का परचम

उत्तर प्रदेश के कार्यवाहक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने गृह जनपद गोरखपुर में सांस्कृतिक कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

107

उत्तर प्रदेश के कार्यवाहक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को हिरण्यकश्यप का उदाहरण देते हुए कहा कि ईश्वरीय व राष्ट्र सत्ता को चुनौती देना तथा सामान्य नागरिकों की भावनाओं का निरादर करना ही हिरण्यकश्यप और होलिका की प्रवृत्ति है, लेकिन सामान्य जनमानस भक्त प्रह्लाद के रूप में अपनी राष्ट्र अराधना के मार्ग पर चलता है। योगी ने बताया कि कैसे गोरखपुर में राष्ट्रवाद की स्थापना हुई है।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, ये पर्व और त्योहार गोरखपुर के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। क्योंकि स्वतंत्रता के बाद पहली बार भाजपा ने यहां की नौ की नौ सीटें जीती हैं। राष्ट्रवाद की मुहर लगी है। यूपी के अंदर 18 कमीश्नरी हैं। गोरखपुर कमीश्नरी ने 28 में से 27 सीटें राष्ट्रवाद को आगे बढ़ाने के लिए दी है।

ये भी पढ़ें – सपा विधायक की गुंडई: चार महीने से ब्लॉक प्रमुख को कर रखा था कैद, ऐसे मिली मुक्ति

नरसिंह शोभायात्रा में सम्मिलित हुए बाबा
गोरखपुर के घंटाघर से निकलने वाली पारंपरिक नरसिंह शोभायात्रा में पहुंचे योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश ने एक बार फिर राष्ट्रवाद और सुशासन की सरकार चुनी है। जनता की विजयश्री का ये सिलसिला लगातार चलता रहेगा। हमेशा कायम रहेगा। उन्होंने कोरोना काल में भगवान नरसिंह की शोभायात्रा में दो वर्ष तक शामिल न होने की वजहें भी बतायी। उन्होंने कहा कि दो साल कोरोना की वजह से इसमें शामिल नहीं हो सका। लेकिन दो वर्ष में पहली बार होली पर कोरोना नियंत्रण में है। अब हमें इस कार्यक्रम में व्यक्तिगत रूप से भाग लेने का अवसर भी मिला है।

उस मार्ग पर चलेंगे तो विजयश्री पक्की
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वर्ष 2022 के चुनाव में आप सब विजयी हुए हैं। आगे भी जब आप ऐसे ही सात्विक मार्ग पर आगे बढ़ेंगे तब विजयश्री को आपसे कोई नहीं छीन सकता है। उन्होंने कहा कि यूपी के लोग पिछले 10 दिनों से होली के उत्साह से जुड़े हैं। कई कारणों से यह पर्व अत्यंत महत्वपूर्ण है। देश के अंदर सबसे ज्यादा आबादी के राज्य यूपी में लोकतंत्र के महापर्व के आयोजन के बाद जनता ने आप सबके परिश्रम से जो परिणाम दिया है, उसने एक बार फिर से राष्ट्रवाद और सुशासन के लिए इस सरकार को चुना है। स्वाभाविक रूप से हर देशभक्त नागरिक के मन में अन्याय, अत्याचार, शोषण और अराजकता के खिलाफ लड़ने की इच्छा रखने वाले के मन में उमंग और उत्साह है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.