विस चुनाव 2022 : प्रधानमंत्री ने मतदाताओं को दिया धन्यवाद,पार्टी की चार राज्यों में जीत पर कही ये बात

चार राज्यों में भाजपा को मिली धमाकेदार जीत से पार्टी नेता काफी उत्साहित हैं। प्रधानमंत्री ने इसके लिए देश की जनता को धन्यवाद दिया है।

110

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने को नई दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुये कहा कि पार्टी अध्यक्ष के नेतृत्व और कार्यकर्ताओं के परिश्रम से भारतीय जनता पार्टी ने जीत का चौका लगाया है। उन्होंने कहा कि यह उत्सव का दिन है और वे इसके लिए देश के मतदाताओं को धन्यवाद देते हैं। आज पार्टी को गंगा तट, समुद्र तट, उत्तर और पूर्वोत्तर चारों दिशाओं से जीत मिली है।

प्रधानमंत्री ने उत्तर प्रदेश, गोवा, मणिपुर और उत्तराखंड में भाजपा को मिली जीत के बाद पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि माताओं, बहनों और युवाओं ने भाजपा को भरपूर समर्थन दिया। यह समर्थन अपने आप में बहुत बड़ा संदेश है।

मतदाताओं के लिए कही ये बात
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुये मोदी ने कहा कि पहली बार वोट करने वाले मतदाताओं ने भी बढ़-चढ़कर मतदान में हिस्सा लिया। बहनों, बेटियों और माताओं ने भाजपा को अपना आशीर्वाद दिया है। हमारी स्त्री शक्ति भाजपा के जीत की सारथी बनी हैं।

होली मनाने का दावा पूरा किया
अपने चुनावी भाषणों का स्मरण कराते हुये उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाजपा का विजय ध्वज लहराकर 10 मार्च को होली मनाने का अपना वादा पूरा किया है।

कार्यकर्ताओं को दिया जीत का श्रेय
जीत का श्रेय कार्यकर्ताओं को देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्होंने दिन रात मेहनत की और जनता-जनार्दन का विश्वास जीता। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के कुशल नेतृत्व के लिए भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की भी सराहना की।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.