UP MLC Election प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र में ‘सुदामा’ को ‘अन्नपूर्णा’ ने हराया… प्रदेश में भाजपा का विजय जुलूस, सपा साफ

उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनावों में जीतना सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी के लिए बड़ी उपलब्धि होगी। इससे उच्च सदन में भाजपा को बहुमत मिल जाएगा और वह प्रदेश के विकास के लिए आवश्यक बदलावों को अपने बल पर मंजूर करा सकेगी।

122

उत्तर प्रदेश की 36 एमएलसी सीटों में से 27 पर मतदान हुए थे। भारतीय जनता पार्टी के 9 उम्मीदवार पहले ही निर्विरोध जीत प्राप्त कर चुके हैं। मंगलवार को हो रही मतगणना में बड़ा उलटफेर हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी की एमएलसी सीट से भारतीय जनता पार्टी को हार मिली है। सभी 36 सीटों के परिणामों मेें से 33 पर भारतीय जनता पार्टी को जीत प्राप्त हुई है, जबकि 2 निर्दलीय और 1 जनसत्ता दल की विजय हुई है।

ये भी पढ़ें – प्रधानमंत्री मोदी और बाइडेन के बीच बातचीत, चीन की आक्रामकता पर अमेरिकी राष्ट्रपति का बड़ा बयान

पिछले 40 वर्षों के इतिहास में यह सबसे बड़ी जीत है। इस विजय के साथ भारतीय जनता पार्टी को विधान परिषद में स्पष्ट बहुमत मिल गया है।

वाराणसी में व्हाइट हाउस के सामने भाजपा डाउन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में भाजपा तीसरे स्थान पर रही है। यहां से बाहुबली बृजेश सिंह की पत्नी अन्नपूर्णा सिंह विजयी रही हैं। उन्हें 4,234 मत मिले हैं, जबकि सपा के उमेश यादव को 345 और भाजपा उम्मीदवार डॉ.सुदामा पटेल को मात्र 170 मत प्राप्त हुए हैं।

माफिया बृजेश सिंह का निवास व्हाइट हाउस के नाम से जिले में प्रचलित रहा है। लोगों में चर्चा है कि, वाराणसी चुनाव में व्हाइट हाउस के सामने भाजपा भी डाउन हो गई है।

बस्ती सिद्धार्थनगर में खिला कमल
बस्ती सिद्धार्थनगर में बारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार सुभाष यदुवंश को जीत प्राप्त हुई है। उन्हें कुल 4280 मत प्राप्त हुए हैं। जबकि, सपा के संतोष यादव सन्नी को मात्र 887 मत मिले हैं।

आजमगढ़ में भाजपा का बागी जीता
यहां से भारतीय जनता पार्टी के बागी निर्दलीय प्रत्याशी विक्रांत सिंह ने जीत प्राप्त की है। भाजपा के प्रत्याशी अरुणकांत यादव जो सपा विधायक रमाकांत यादव के पुत्र हैं, हार गए हैं। विक्रांत सिंह के पिता यशवंत सिंह भाजपा से एमएलसी रहे हैं, जिन्हें भाजपा ने छह वर्ष के लिए पार्टी की सदस्यता से बेदखल कर दिया है।

लखनऊ उन्नाव सीट पर भाजपा के रामचंद्र ही प्रधान
इस सीट पर भाजपा उम्मीदवार रामचंद्र प्रधान ने जीत प्राप्त किया है। यहां उन्होंने सपा उम्मीदवार सिनील सिंह को भारी मतों से पटखनी दी है।

देवरिया कुशीनगर सीट पर डॉक्टर कफील का नहीं चला पत्ता
इस सीट पर भाजपा के डॉक्टर रतनपाल सिंह ने सपा प्रत्याशी डॉक्टर कफील खान को हरा दिया है।

बहराइच में भाजपा की जीत
इस सीट से भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार डॉ.प्रज्ञा त्रिपाठी ने 3,188 मत प्राप्त करके सपा प्रत्याशी को हरा दिया है।

प्रतापगढ़ में राजा ने बजाया बाजा
इस सीट पर राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया की पार्टी जनसत्ता दल के प्रत्याशी अक्षय प्रताप सिंह ने भाजपा प्रत्याशी हरि प्रताप सिंह कोहरा दिया है।

रायबरेली से भाजपा की जीत
इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार दिनेश प्रताप सिंह ने जीत प्राप्त की है। यहां सपा के बिरेंद्र यादव को हार का सामना करना पड़ा है।

जौनपुर में भाजपा अव्वल
भाजपा के प्रत्याशी बृजेश सिंह प्रिंसू ने जीत प्राप्त की है, उन्हें 3129 मत प्राप्त हुए हैं।

बाराबंकी में भाजपा ही प्रथम
भाजपा उम्मीदवार अंगद सिंह ने यहां जीत प्राप्त की है। यहां सपा के राजेश यादव की बुरी हार हुई है।

गोंडा-बलरामपुर सीट पर भाजपा की जीत
गोंडा-बलरामपुर सीट पर भाजपा के अवधेश कुमार सिंह उर्फ मंजू सिंह ने सपा प्रत्याशी डा. भानु कुमार त्रिपाठी को 4401 मतों से पराजित किया है।

झांसी- ललितपुर- जालौन सीट पर भाजपा के रमा की जीत
झांसी- ललितपुर- जालौन सीट पर भाजपा प्रत्याशी रमा निरंजन ने जीत हासिल की। उन्होंने समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी श्यामसुंदर सिंह यादव को हराया। रमा को 2287 और श्यामसुंदर को 1513 वोट हासिल हुए।

बरेली सीट पर भाजपा महाराज जी की जीत
बरेली सीट पर कमल खिला है। यहां भारतीय जनता पार्टी के महाराज सिंह ने जीत हासिल की है। उन्होंने सपा के प्रत्याशी को हराया।

बलिया में भाजपा के पप्पू जीते
बलिया में भाजपा प्रत्याशी रविशंकर सिंह ‘पप्पू’ ने 2259 मत प्राप्त कर लगातार चौथी बार जीत दर्ज की है।

सीतापुर सीट पर भाजपा का ही जलवा
सीतापुर सीट पर 3754 मत पाकर भाजपा प्रत्याशी पवन सिंह एमएलसी पद का चुनाव जीते हैं। सपा प्रत्याशी को मात्र 61 मत मिले हैं। निर्दलीय प्रत्याशी को आठ मत, जबकि 42 मत अवैध पाए गए।

मुरादाबाद-बिजनौर सीट से भाजपा की जीत
सुल्तानपुर-अमेठी विधान परिषद सीट से भाजपा के शैलेंद्र प्रताप सिंह विजयी हुए हैं। उन्होंने सपा प्रत्याशी शिल्पा प्रजापति को बड़े अंतर से पराजित किया। भाजपा के शैलेन्द्र प्रताप सिंह को 2481 मत मिले हैं वहीं सपा की शिल्पा प्रजापति को 1119 मत मिले। शैलेंद्र प्रताप सिंह पांचवीं बार एमएलसी निर्वाचित हुए हैं।

मुरादाबाद-बिजनौर में भाजपा की जीत
मुरादाबाद-बिजनौर विधान परिषद सीट पर एमएलसी बीजेपी उम्मीदवार सतपाल सैनी ने जीत दर्ज की है।

 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.