रमापति शास्त्री चुने गए प्रोटेम स्पीकर, इस तिथि को होगा लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव!

भाजपा के वरिष्ठ नेता रमापति शास्त्री का प्रोटेम स्पीकर बनाए जाने पर भव्य स्वागत किया गया। स्वागत समारोह का आयोजन संघ के महानगर सर संघचालक डॉ विक्रमा पांडेय की अगुवाई में किया गया।

110

प्रोटेम स्पीकर की शपथ लेने के बाद अयोध्या पहुंचे भाजपा के वरिष्ठ नेता रमापति शास्त्री का भव्य स्वागत किया गया। स्वागत समारोह का आयोजन संघ के महानगर सर संघचालक डॉ विक्रमा पांडेय की अगुवाई में किया गया। अपने साथियों के स्वागत अभिनंदन से अविभूत श्री शास्त्री ने सभी के प्रति आभार जताया।

अब लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव 29 मार्च को होना है। मिली जानकारी के अनुसार सतीश महाना का नाम इस पद के लिए तय हो गया है। उनके निर्विरोध चुने जाने की भी चर्चा है।

सात बार विधानसभा चुनाव मे जीत का हासिल
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े डॉ पांडेय ने बताया कि रमापति शास्त्री उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के बड़े नेताओं में शामिल हैं। वे कुल मिलाकर सात बार विधानसभा चुनाव जीत चुके हैं और सूबे में वर्तमान में सबसे ज्यादा बार विधायक बनने वाले नेताओं में से एक हैं। फिलहाल वे योगी कैबिनेट में प्रोटेम स्पीकर हैं।

ये भी पढ़ें – जानिये, कौन है वो युवक, जिसने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर किया हमला!

रमापति शास्त्री का जन्म कहां हुआ?
शास्त्री प्रदेश के गोंडा जिले में पड़ने वाली मनकापुर विधानसभा सीट से विधायक हैं। रमापति शास्त्री का जन्म उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के बिश्नोहरपुर गांव में 15 अक्टूबर 1952 को हुआ था। उन्होंने नवाबगंज में स्थित गांधी इंटर कॉलेज से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की थी। 1984 में उन्होंने वाराणसी में स्थित संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय से शास्त्री की उपाधि हासिल की।

ऐसा रहा है राजनैतिक जीवन
संघ की पृष्ठभूमि से आने वाले रमापति शास्त्री के यदि कार्य अनुभव को देखा जाए तो वर्तमान समय में प्रदेश में सबसे वरिष्ठ नेता हैं शास्त्री ने अपना पहला विधानसभा चुनाव 1974 में डिक्सिर विधानसभा क्षेत्र से जीता था। वह भारतीय जनता पार्टी की पूर्ववर्ती जनसंघ के टिकट पर चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे थे। 1980 और 1985 में उन्हें कांग्रेस के बाबूलाल के हाथों हार झेलनी पड़ी थी, लेकिन 1989 में एक बार फिर वह भाजपा के टिकट पर विधायक बने। 1991 में रामलहर में चुनाव जीतने के बाद कल्याण सिंह की सरकार में उन्हें पहली बार मंत्री बनाया गया था। इसके उपरांत मायावती, राजनाथ सिंह, रामप्रकाश गुप्त व योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री काल में भी मंत्री रहे। 2017 में शास्त्री गोंडा की मनकापुर विधानसभा सीट से एक बड़ी जीत दर्ज की थी। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार रमेश चंद्र गौतम को 60 हजार से भी ज्यादा मतों के अंतर से मात दी थी। इसके बाद उन्हें योगी सरकार में समाज कल्याण, अनुसूचित जाति और जनजाति कल्याण मंत्री बनाया गया। 2022 की योगी सरकार में उनकी वरिष्ठता को देखते हुए उन्हें प्रोटेम स्पीकर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। रमापति शास्त्री अब प्रदेश में नवनिर्वाचित सभी विधायकों को शपथ दिलाएंगे।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.