Uttar Pradesh: दंगा करने की हिम्मत की तो…! योगी आदित्यनाथ ने दंगाईयों को दी यह चेतावनी

90

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ(Chief Minister Yogi Adityanath) ने कहा कि आठ साल में बरेली समेत सूबे भर में कहीं भी दंगे नहीं हुये। यदि अब किसी ने दंगा करने की हिम्मत की तो दंगाई की संपत्ति जब्त(Rioters’ property confiscated) कर गरीबों में बांट दी जाएगी। समाजवादी पार्टी सरकार(Samajwadi Party government) ने ने गोवंश(Cows) को लावारिस छोड़ दिया था। उनके मुखिया कहते हैं कि गोबर से दुर्गंध(Smell from cow dung) आती है। ये उनकी असलियत है। वे गौमाता को कसाइयों(Butchers) के हवाले करते थे। हमने कसाइयों को जहन्नुम भेजा, तो सपा को परेशानी हुई।

 932 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास
वह बरेली में 1 अप्रैल को स्कूल चलो अभियान और संचारी रोग नियंत्रण अभियान के शुभारंभ के मौके पर संबोधित कर रहे थे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बरेली में 932 करोड़ रुपये की 132 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। पूरे प्रदेश के लिए 2500 नई एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बरेली काॅलेज ग्राउंड से मुख्यमंत्री ने बिना नाम लिए अखिलेश यादव पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि गो-तस्करों और कसाइयों के साथ जिनके संबंध थे, वे गौमाता की सेवा क्या जानें। उनको गौमाता के गोबर में तो दुर्गंध ही नजर आएगी। उन्हें अपने कृत्यों में दुर्गंध नजर नहीं आती है। 2017 से पहले बरेली में हर साल पांच-सात दंगे आम बात थी। अब बरेली में दंगा नहीं, चंगा है।

एंबुलेंस सेवा का रिस्पांस टाइम घटाया गया
ऑउन्होंने कहा कि जिन एम्बुलेंस को आज हरी झंडी दिखाई गई है, उनसे स्वास्थ्य सेवाएं और अधिक सशक्त होंगी। 2017 से पहले 108 एंबुलेंस सेवा का रिस्पांस टाइम 17 से 19 मिनट था, जिसे अब घटाकर 7 मिनट से कम किया गया है। इन्सेफलाइटिस, डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया जैसी बीमारियों से निपटने के लिए यह अभियान जरूरी है। इस मौके पर लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, टूलकिट और आर्थिक सहायता के चेक वितरित किए गए।

Waqf Amendment Bill: लोकसभा में 2 अप्रैल को पेश होगा वक्फ संशोधन बिल, 8 घंटे का समय तय! ऐतिहासिक बहस की संभावना

1.25 लाख से अधिक शिक्षकों की भर्ती
योगी ने बताया कि शिक्षक-छात्र अनुपात सुधारने के लिए 1.25 लाख से अधिक शिक्षकों की भर्ती की गई है। अब स्कूलों को इंटीग्रेटेड स्कूल कॉम्प्लेक्स के रूप में विकसित किया जाएगा। प्रदेश में 16 अटल आवासीय विद्यालय शुरू किए गए हैं, जो श्रमिकों के बच्चों के लिए मॉडल स्कूल के रूप में कार्य करेंगे। 2017 से पहले सरकारी स्कूलों की हालत खराब थी। अब 1.91 करोड़ छात्रों के बैंक खातों में 1200 रुपये भेजे जा रहे हैं। सरकार द्वारा दो यूनिफॉर्म और संपूर्ण ड्रेस अनिवार्य रूप से दी जा रही है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.