उत्तराखण्ड : तीरथ सिंह मंत्रीमंडल में हुआ विभागों का बंटवारा… जानिये किसे क्या मिला?

उत्तराखण्ड में नए मंत्रीमंडल का इंतजार खत्म हो गया है। तीरथ सिंह रावत ने अपने मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया है।

136

राज्य के नए मंत्रीमंडल में विभागों का बंटवारा हो गया है। इसकी काफी समय से प्रतीक्षा की जा रही थी। जैसे-जैसे समय बीत रहा था मंत्रियों और नेताओं के बीच उत्सुकता बढ़ रही थी।

प्रदेश में 10 मार्च को मुख्यमंत्री के रूप में तीरथ सिंह रावत ने शपथ ली थी। उनके कैबिनेट में आठ कैबिनेट और तीन राज्य मंत्रियों से शपथ लिया था। नए मंत्रीमंडल में से सात मंत्री पिछली त्रिवेंद्र सिंह रावत सरकार में भी मंत्री थे। मंत्रियों की शपथ विधि के बाद से ही विभागों के बंटवारे को लेकर मंथन चल रहा था। पुराने मंत्रियों में लगभग सभी के विभाग वही हैं। 4 नए मंत्रियों में बंशीधर भगत को विधायी एवं संसदीय कार्य खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले सबसे महत्वपूर्ण शहरी विकास आवास सूचना एवं विज्ञान प्रौद्योगिकी मंत्रालय दिया गया है। वहीं मंत्री बिशन सिंह चुफाल को पेय जल ग्रामीण निर्माण जनगणना दिया गया है, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को सैनिक कल्याण, औद्योगिक विकास, लघु सूक्ष्म एवं मध्यम उद्यम, खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग दिया गया है।

इसलिए हुई देर
मंत्रियों के बंटवारे में इस बार भाजपा को काफी माथापच्ची करनी पड़ी क्योंकि, एक वर्ष बाद ही विधान सभा चुनाव होने हैं। जबकि, पिछली सरकार के प्रति राज्य में विरोध की लहर है। इसलिए नए मंत्रीमंडल में मंत्रियों के अनुभव को ध्यान में रखते हुए भी निर्णय लिया गया है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.