CG Cabinet Expansion: विष्णुदेव साय मंत्रिमंडल का जल्द होगा विस्तार, दिल्ली से मिले कई संकेत

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने माना एयपोर्ट पर प्रदेश में होने वाले मंत्रिमंडल के विस्तार पर कहा कि शुक्रवार को दिल्ली में छत्तीसगढ़ के सभी भाजपा सांसदों की परिचयात्मक बैठक थी।

71

भाजपा (BJP) की दिल्ली (Delhi) में हुई बैठक में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (Chief Minister Vishnudev Sai) शनिवार (29 जून) सुबह राजधानी रायपुर (Raipur) पहुंच गए हैं। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री बीएल संतोष (National General Secretary BL Santosh) ने बैठक ली थी। इस बैठक में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव भी शामिल हुए थे। बैठक में संगठन के कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। साथ ही मंत्रिमंडल (Cabinet) और निगम मंडल के विषय पर भी अनौपचारिक चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने माना एयपोर्ट पर प्रदेश में होने वाले मंत्रिमंडल के विस्तार पर कहा कि शुक्रवार को दिल्ली में छत्तीसगढ़ के सभी भाजपा सांसदों की परिचयात्मक बैठक थी। जिसमें मैं और प्रदेश अध्यक्ष शामिल हुए। बैठक में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री और शिवप्रकाश भी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें – CBI Raid: नीट पेपर लीक मामले में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, गुजरात में कई जगहों पर छापेमारी शुरू

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को सीएम साय देर शाम दिल्ली रवाना हुए थे। मुख्यमंत्री ने पीएम मोदी, अमित शाह और जेपी नड्डा से बैठक उपरांत मुलाकात की है। इस दौरान कैबिनेट विस्तार पर चर्चा भी हुई है। मुख्यमंत्री के बयान से कयास लगाए जा रहे है कि जल्द ही कैबिनेट बिस्तार होने वाला है। नए मंत्रियों के नाम जल्द सामने आएंगे।

देखें यह वीडियो – 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.