Waqf Amendment Bill: केन्द्र सरकार वक्फ संशोधन विधेयक 2 अप्रैल को लोकसभा में पेश करेगी। कार्य मंत्रणा समिति ने इसके लिए 8 घंटे का समय तय किया है। विधेयक को कल प्रश्न काल के तुरंत बाद पेश किया जाएगा।
चर्चा के लिए 8 घंटे का समय निर्धारित
संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने 1 अप्रैल को लोकसभा की कार्य मंत्रणा समिति की बैठक के बाद बताया कि सरकार 2 अप्रैल को वक्फ संशोधन विधेयक लोकसभा में पेश करेगी। इस पर चर्चा के लिए 8 घंटे का समय निर्धारित किया गया है। वहीं अध्यक्ष ने आश्वासन दिया है कि सदन की सहमति होने पर इस समय को आगे बढ़ाया जा सकता है।
Gujarat: पटाखा फैक्ट्री में आगजनी, 11 श्रमिकों की मौत! जानें, कैसे लगी आग
विपक्ष पर साधा निशाना
विधेयक का विरोध कर रहे विपक्ष पर निशाना साधते हुए संसदीय कार्य मंत्री ने कहा कि उनके बहाना बनाकर सदन से वाकआउट करने पर भी चर्चा जारी रहेगी। विधेयक को संयुक्त संसदीय समिति में व्यापक विचार-विमर्श के बाद लाया गया है। सरकार चाहती है कि सभी चर्चा में भाग लें। लोग चाहते हैं कि राजनीतिक दल विधेयक पर अपना मत रखें। बहस ऐतिहासिक होने वाली है।