नेहरू सरनेम रखने से डर क्यों, पीएम मोदी ने दागा सवाल

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इतिहास उठाकर देख लीजिए वो कौन सी पार्टी थी, जिसने आर्टिकल 356 का सबसे ज्यादा दुरुपयोग किया। 90 बार चुनी हुई सरकारों को गिरा गया।

124

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद के बजट सत्र के दौरान गुरुवार को राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं के नामों को लेकर भी कुछ लोगों ने आपत्ति जताई। प्रधानमंत्री ने कहा कि 600 सरकारी योजनाएं गांधी और नेहरू परिवार के नाम पर हैं। किसी कार्यक्रम में नेहरू जी के नाम का उल्लेख नहीं हुआ तो कुछ लोगों के बाल खड़े हो जाते हैं। वह कहते हैं कि नेहरू जी का नाम क्यों नहीं लिया।
मुझे बहुत आश्चर्य होता है कि हमसे कभी छूट भी जाता होगा नाम तो हम इसे ठीक भी कर लेंगे। लेकिन हमें यह नहीं समझ आता कि उनकी पीढ़ी का कोई भी व्यक्ति नेहरू सरनेम रखने से डरता क्यों हैं। क्या शर्मिंदी है। इतना बड़ा महान व्यक्ति यदि आप को मंजूर नहीं है, परिवार को मंजूर नहीं है और हमारा हिसाब मांगते हो।

यह देश किसी परिवार की जागीर नहीं
पीएम मोदी ने कहा कि कुछ लोगों को समझना होगा कि ये सदियों पुराना देश सामान्य मानवीय के पसीने और पुरुषार्थ से बना हुआ देश है। जन-जन की पीढ़ियों से बना हुआ देश है। यह देश किसी परिवार की जागीर नहीं है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हमने मेजर ध्यानचंद जी के नाम पर खेल रत्न का पुरस्कार कर दिया। अंडमान में नेताजी सुभाष चंद्र बोस के नाम पर स्वराज के नाम पर द्वीपों का नामकरण किया। नेताजी सुभाष चंद्र बोस पर देश गर्व करता है, हम गर्व करते हैं। जो लोग आए दिन हमारी देश की सेना को नीचा दिखाने का मौका नहीं छोड़ते हैं। हमने इन द्वीपों को परमवीर चक्र प्राप्त करने वाले सेनानियों के नाम कर दिया। यह महारी श्रद्धा और भक्ति है।

ये भी पढ़ें- कांग्रेस ने छह दशक में गड्ढे ही गड्ढे कर दिये थे, राज्यसभा में जमकर बरसे पीएम मोदी

इंदिरा गांधी ने 50 बार किया आर्टिकल 356 का दुरुपयोग
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इतिहास उठाकर देख लीजिए वो कौन सी पार्टी थी, जिसने आर्टिकल 356 का सबसे ज्यादा दुरुपयोग किया। 90 बार चुनी हुई सरकारों को गिराया गया। एक प्रधानमंत्री ने आर्टिकल 356 का पचास बार दुरुपयोग किया। जिन्होंने इनती बार इस आर्टिकल का दुरुपयोग किया उनका नाम पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी है। इंदिरा गांधी ने पचास बार सरकारें गिराई। केरल में जो लोग आज इनके साथ खड़े हैं, वहां वामपंथी सरकार चुनी गई थी, जिसे पंडित नेहरू पसंद नहीं करते थे। कुछ ही कालखंड के अंदर चुनी हुई पहली सरकार को बर्खास्त कर दिया गया। तमिलनाडु में एमजीआर और करुणानिधि जैसे दिग्गजों की सरकार को भी कांग्रेस वालों ने बर्खास्त कर दिया।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.