Haryana News: क्या हरियाणा में अकेले चुनाव लड़ेगी भाजपा, जानिए अमित शाह ने क्या कहा

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने घोषणा करते हुए कहा कि हरियाणा का विधानसभा चुनाव भाजपा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में लड़ेगी और अगले मुख्यमंत्री भी नायब सिंह सैनी होंगे।

71

पंचकूला (Panchkula) में विस्तारित प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक (Executive Meeting) में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता (Workers) जुटे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) ने आगामी विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) को लेकर बड़ा ऐलान किया है। गृह मंत्री अमित शाह ने अपने संबोधन में कहा कि हरियाणा (Haryana) का अगला चुनाव मुख्यमंत्री नायब सैनी (Chief Minister Nayab Saini) के नेतृत्व में लड़ा जाएगा और प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री भी नायब सैनी ही होगा।

बता दें कि विस्तारित प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में कई नेता, कार्यकर्ता, सांसद शामिल हुए। साथ ही शाह ने कहा कि सभी को अपने मन से शंका निकाल देनी चाहिए। हम किसी के साथ चलेंगे, कोई बैसाखी पर चलेगा, शाह ने कहा कि बैसाखी की जरूरत नहीं है, भारतीय जनता पार्टी पूर्ण बहुमत से जीतेगी। जिसके बाद पूरा हॉल तालियों से गूंज उठा।

यह भी पढ़ें – Hindu Nation: टी. राजा सिंह ने कहा, संसद में ५० ऐसे हिन्दू सांसदों का चयन करें जो हिन्दू राष्ट्र की मांग करें !

इससे पहले सीएम नायब सैनी ने शाह का हरियाणा पहुंचने पर स्वागत किया। वहीं चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर केंद्रीय राज्य मंत्री कंवरपाल गुर्जर, राज्यसभा सदस्य कार्तिकेय शर्मा और सांसद नवीन जिंदल ने अमित शाह का स्वागत किया।

देखें यह वीडियो – 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.