फ्लाइट में गैस फाइट: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से विमान यात्रा में भिड़ी यह कांग्रेसी नेता, ऐसा है कारण

ईंधन के बढ़ते मूल्यों को लेकर विपक्ष केंद्र सरकार को घेर रहा है।

137

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी गुवाहाटी की यात्रा पर थीं। इस बीच उनसे महिला कांग्रेस की कार्याध्यक्ष नेटा डिसूजा भिड़ गईं। उन्होंने मंत्री से रसोई गैस के बढ़ते मूल्य पर प्रश्न पूछने शुरू कर दिये और इसे अपने आईफोन में रिकॉर्ड करने लगीं। इस पर मंत्री, यात्रियों की असुविधा को ध्यान में रखते हुए सलीके से उत्तर देने का प्रयत्न करती दिखीं, परंतु मुद्दा चूल्हे चौके का था, सो महिला कांग्रेस की नेता ने घेरने में कोई कमी नहीं छोड़ी। इस प्रक्रिया में दोनों नेताओं के बीच गैस फाइट हो गई।

कांग्रेसी नेता ने अपने ट्विटर हैंडल पर वीडियो अपलोड किया है। पूरा वीडियो लगभग एक मिनट ग्यारह सेकंड का है। इस वीडियो में ईंधन के बढ़ते मूल्य पर नेटा डिसूजा प्रश्न पूछ रही हैं, जिस पर केंद्रीय मंत्री ने कहा आप लोगों को जाने दीजिये। जिसपर कांग्रेसी नेता ने कहा यह लोगों का ही प्रश्न है।

ये भी पढ़ें – भाजपा से तकरार, मनसे पर वार… मुख्यमंत्री का वर्चुअल उपचुनाव का प्रचार

महिला नेताओं के बीच यह वार्तालाप कांग्रेसी नेता नेटा डिसूजा ने पूरा रिकार्ड कर लिया, जबकि स्मृति ईरानी भी इसे अपने आई फोन पर रिकॉर्ड करती दिखीं।

इस पर पलटवार करते हुए एक ट्वीटर यूजर ने यूपीए काल का विडियो साझा किया है। जिसमें तत्कालीन मंत्री रेणुका चौधरी ने जिस प्रकार से असंयमित होकर उत्तर दिया उसे दिखाया है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.