Highest civilian honour: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी(Prime Minister Narendra Modi) को मॉरीशस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान(Mauritius’ highest civilian honour) से सम्मानित किए जाने पर भाजपा सांसद डॉ. सुधांशु त्रिवेदी(BJP MP Dr. Sudhanshu Trivedi) ने कहा कि यह 140 करोड़ भारतीयों के लिए गर्व की बात है। प्रधानमंत्री मोदी अब दुनिया के एक बहुत ही अनुकरणीय नेता(A very exemplary leader of the world) बन गए हैं, जिन्हें 9 मुस्लिम देशों सहित विश्व के 21 देशों से सर्वोच्च नागरिक सम्मान प्राप्त(Received the highest civilian award from 21 countries) हुआ है। इसमें रूस, फ्रांस, अमेरिका जैसे देशों के साथ-साथ नौ मुस्लिम देश भी शामिल हैं, जिनमें संयुक्त अरब अमीरात, फिलिस्तीन, मिस्र, बहरीन, अफगानिस्तान और कई अन्य देश शामिल हैं। यह दर्शाता है कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विभिन्न देशों के साथ हमारे संबंध आर्थिक, सामरिक या कूटनीतिक पहलू के उपयोगिता कारक से आगे बढ़ गए हैं। अब वे एक अलग स्तर पर पहुंच गए हैं, जहां विभिन्न देश भारत के प्रति सकारात्मक भावनात्मक लगाव और सम्मान महसूस कर रहे हैं। अब, दुनिया भारत को ‘विश्व मित्र’ के रूप में देख रही है।
140 करोड़ भारतवासियों के प्रति भी सम्मान का प्रतीक
12 मार्च को संसद भवन के बाहर मीडिया से बातचीत करते हुए सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत विश्व में एक अभूतपूर्व स्थिति में आकर स्थापित हुआ है। यह सम्मान केवल कूटनीतिक आधार पर नहीं है बल्कि 140 करोड़ भारतवासियों के प्रति भी सम्मान का प्रतीक है। अर्थात अब हमारे संबंध विश्व के अधिकांश देशों से केवल आर्थिक, सामरिक या कूटनीतिक उपयोगिता से ऊपर उठकर, एक सम्मानजनक और भारत के साथ भावनात्मक संबंध के रूप में स्थापित हुए हैं।
कई अन्य प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार भी प्राप्त
इसी के साथ प्रधानमंत्री को कई अन्य प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार भी प्राप्त हुए हैं, जैसे 2018 में संयुक्त राष्ट्र का “चैम्पियन ऑफ दी अर्थ ” अवार्ड, जो पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रदान किया गया था। आज भारत उस स्थिति में पहुंच चुका है, जहां संपूर्ण विश्व इसे एक सकारात्मक और भावनात्मक मित्रता की दृष्टि से देख रहा है।
मोदी को मिला है मॉरीशस का सर्वोच्च सम्मान
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को 12 मार्च को मॉरीशस का सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित से सम्मानित किया गया। मॉरीशस का सर्वोच्च सम्मान ‘द ग्रांड कमांडर ऑफ ऑर्डर ऑफ स्टार एंड की ऑफ इंडियन ओशन’ है। इसकी घोषणा एक दिन पहले ही कर दी गई थी। यह प्रधानमंत्री मोदी को प्रदान किया गया 21 वां अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार है।