केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल का 53वां स्थापना दिवस… उप राष्ट्रपति की शुभकामनाएं

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल का शक्ति 1,63,613 है, जो औद्योगिक समूहों पर सुरक्षा प्रदान करता है।

110

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल का 53वां स्थापना दिवस है। इस अवसर पर उपराष्ट्रपति और सैन्य अधिकारियों ने शुभकामनाएं दी हैं।

ये भी पढ़ें – Uttar Pradesh Election 2022 Updates : उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव 2022 मतगणना

उल्लेखनीय है कि, 10 मार्च 1969 में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) की स्थापना हुई थी। तब से इस दिन को हर साल सीआईएसएफ स्थापना दिवस के रूप में मनाया जाता है। सीआईएसएफ के जिम्मे देश के हवाई अड्डे, बड़े उद्योग हैं। यह स्थान चौबीस घंटे सुरक्षा निगरानी में रहते है।

उपराष्ट्रपति नायडू ने ट्वीट कर कहा, “केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के स्थापना दिवस पर बल के सभी सदस्यों, भूतपूर्व सदस्यों और आप सभी के परिजनों को हार्दिक शुभकामनाएं। औद्योगिक और राष्ट्रीय महत्व के संस्थानों को सुरक्षा प्रदान कर, आप देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देते है। आपके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं।”

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.