भारत ने वियतनाम को उपहार में दिया आईएनएस कृपाण 

दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग की विभिन्न पहलों की प्रगति की समीक्षा की गई। दोनों पक्षों ने इस दिशा में जारी प्रयासों पर संतोष व्यक्त किया। 

225

नई दिल्ली में 19 जून को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वियतनाम के राष्ट्रीय रक्षा मंत्री जनरल फान वान गियांग के साथ बातचीत की। इस बैठक के दौरान रक्षा मंत्री ने स्वदेश निर्मित इन-सर्विस मिसाइल कोरवेट आईएनएस कृपाण उपहार में देने की भी घोषणा की। यह कृपाण वियतनाम पीपुल्स नेवी की क्षमताओं को बढ़ाने में मील का पत्थर साबित होगी।

बैठक में दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग की विभिन्न पहलों की प्रगति की समीक्षा की गई। दोनों पक्षों ने इस दिशा में जारी प्रयासों पर संतोष व्यक्त किया। दोनों मंत्रियों ने सहयोग के वर्तमान क्षेत्रों विशेष रूप से उद्योग संबंधी सहयोग, समुद्री सुरक्षा और बहुराष्ट्रीय सहयोग को बढ़ाने के साधनों की पहचान की।

यह भी पढ़ेंप्रधानमंत्री मोदी की यात्रा को लेकर अमेरिका में चरम पर उत्साह, भारतवंशी इस तरह व्यक्त कर रहे हैं अपनी खुशी

वियतनाम के रक्षा मंत्री ने रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) मुख्यालय का भी दौरा किया तथा रक्षा अनुसंधान और संयुक्त उत्पादन में सहयोग के माध्यम से रक्षा औद्योगिक क्षमताओं को बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की।

इससे पहले दिन में, जनरल फान वान गियांग ने राष्ट्रीय समर स्मारक पर श्रद्धासुमन अर्पित की और शहीद नायकों को श्रद्धांजलि अर्पित दी। वियतनाम भारत की एक्ट ईस्ट नीति और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण भागीदार है।

यह भी पढ़ें – गीताप्रेस गांधी शांति पुरस्कार का सम्मान लेगा, धनराशि नहीं

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.