उरी में सेना का दम… तीन आतंकी खतम

उरी में 2016 में आतंकी हमला हुआ था। यह हमला सेना के शिविर पर किया गया था, जिसमें 18 जवान हुतात्मा हो गए थे। इसका बदला भारत ने सर्जिकल स्ट्राइक के माध्यम से लिया।

171

जम्मू कश्मीर के उरी में चल रहा सेना का खोजबीन अभियान समाप्त हो गया है। यह अभियान पांच दिनों से चल रहा था। इसमें सेना ने तीन आतंकियों को मार गिराया है।

सेना के सूत्रों के अनुसार 18 सितंबर 2021 से आतंकियों को खोजने का अभियान चल रहा था। इस दौरान उरी सेक्टर में इंटरनेट सेवा भी बंद कर दिया गया था। सेना ने क्षेत्र में सघन खोजबीन अभियान चलाया। जिसमें रामपुर के पास तीन आतंकियों को ढेर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार तीनों आतंकी पाकिस्तान से सीमा लांघकर आए थे।

ये भी पढ़ें – ‘भारत ने जो किया वो अन्य कोई देश नहीं कर सकता’… कोविड-19 पर सर्वोच्च सम्मान

भारी हथियार, गोला बारूद बरामद
सेना ने उरी सेक्टर में संदिग्ध गतिविधि देखी थी। जिसके बाद सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया था। इसमें तीन आतंकियों को ढूंढकर सेना समर्पण करने के लिए कहा लेकिन आतंकियों ने हमला कर दिया। जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में तीनों आतंकी मारे गए। उनके पास से 5 एके 47, 8 पिस्टल, 70 हैंड ग्रेनेड बरामद किये गए हैं।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.