मध्य रेल : आरपीएफ ने 6 महीने में 745 बच्चों को बचाया

116

मध्य रेल का रेलवे सुरक्षा बल “ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते” के तहत बच्चों के रेस्क्यू के लिए अन्य हितधारकों के साथ मिलकर काम कर रहा है। इसी कड़ी में मध्य रेल के रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने शासकीय पुलिस के सहयोग से 745 बच्चों को रेस्क्यू किया है। पिछले 6 महीनों में यानी जनवरी 2022 से जून 2022 तक “ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते” के तहत 490 लड़के और 255 लड़कियों को बचाया गया है। साथ ही चाइल्डलाइन जैसे गैर सरकारी संगठनों की मदद से बच्चों को उनके माता-पिता से मिलवाया गया है।

यह भी पढ़ें – 15 अगस्त विशेषः रेलवे के इन 24 स्टेशनों पर फहराया जाएगा 100 फीट ऊंचा तिरंगा

मध्य रेल के मुंबई मंडल से जारी विज्ञप्ति के अनुसार जनवरी से जून 2022 तक बचाए गए बच्चों में मुंबई मंडल ने सबसे अधिक 381 बच्चों को पंजीकृत किया है, जिसमें 270 लड़के और 111 लड़कियां शामिल हैं। भुसावल मंडल ने 138 बच्चों को पंजीकृत किया, जिसमें 72 लड़के और 66 लड़कियां शामिल हैं। पुणे मंडल ने 136 बच्चों को पंजीकृत किया जिसमें 98 लड़के और 38 लड़कियां शामिल हैं। नागपुर मंडल ने 56 बच्चों को पंजीकृत किया, जिसमें में 30 लड़के और 26 लड़कियां शामिल हैं। वहीं सोलापुर मंडल में 34 बच्चों को पंजीकृत किया, जिसमें 20 लड़के और 14 लड़कियां शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि पिछले साल यानी 2021 के दौरान जनवरी से दिसंबर तक, मध्य रेल आरपीएफ ने जीआरपी और अन्य फ्रंटलाइन रेलवे कर्मचारियों के समन्वय से 603 लड़कों और 368 लड़कियों सहित 971 बच्चों को रेस्क्यू किया था।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.