New Army Chief: इतिहास में पहली बार होगा ऐसा, दो सहपाठी संभालेंगे थलसेना और नौसेना की कमान

30 जून से भारतीय सेना में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। उपेंद्र द्विवेदी नए सेना प्रमुख होंगे। इसके साथ ही भारतीय सेना के इतिहास में यह पहली बार होगा जब दो सहपाठी भारतीय थल सेना और नौसेना के प्रमुख होंगे।

73

भारतीय सेना (Indian Army) प्रमुख जनरल मनोज पांडे (Manoj Pandey) आज सेवानिवृत्त (Retired) हो रहे हैं। उनकी जगह लेफ्टिनेंट जनरल (Lieutenant General) उपेंद्र द्विवेदी (Upendra Dwivedi) लेंगे। वह देश के 30वें सेना प्रमुख बनेंगे। 11 जून को केंद्र सरकार (Central Government) ने लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी को नया सेना प्रमुख नियुक्त किया था। उपेंद्र भारतीय सेना के उप प्रमुख रह चुके हैं। वह उत्तरी सेना कमांडर और डीजी इन्फैंट्री भी रह चुके हैं। उन्होंने भारतीय सेना में कई पदों पर देश की सेवा की है।

उपेंद्र द्विवेदी के सेना प्रमुख बनने के साथ ही भारतीय सेना के इतिहास में पहली बार एक साथ दो सहपाठी भारतीय सेना प्रमुख के पद पर पहुंचे हैं। उपेंद्र द्विवेदी के मित्र और सहपाठी दिनेश कुमार त्रिपाठी (Dinesh Kumar Tripathi) पहले से ही नौसेना (Navy) प्रमुख की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। दिनेश कुमार त्रिपाठी ने दो महीने पहले ही नौसेना की कमान भी संभाली है।

यह भी पढ़ें – Indian Army Chief: लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी आज भारतीय सेना प्रमुख का पदभार संभालेंगे

स्कूल के दिनों में साथ-साथ पढ़े
बता दें कि उपेंद्र द्विवेदी की शुरुआती शिक्षा रायपुर, छत्तीसगढ़ से हुई। लेकिन 5वीं क्लास से ही उनका एडमिशन रीवा, मध्य प्रदेश के सैनिक स्कूल में हो गया। जहां उनकी मुलाकात दिनेश कुमार त्रिपाठी से हुई। दोनों ने 1973 से 1981 तक साथ-साथ पढ़ाई की और 12वीं की पढ़ाई पूरी की। बाद में दिनेश त्रिपाठी का चयन नौसेना में हुआ, जबकि उपेंद्र द्विवेदी का चयन सेना में हुआ।

कौन हैं उपेंद्र द्विवेदी?
उपेंद्र द्विवेदी का जन्म 1 जुलाई 1964 को हुआ था। साल 1984 में उनकी नियुक्ति जम्मू-कश्मीर राइफल्स में हुई थी। उन्होंने करीब 40 साल तक अलग-अलग कमांड संभाली हैं। उन्होंने विदेशों में भी कई नियुक्तियों में काम किया है। सेना के उप प्रमुख बनने से पहले उपेंद्र द्विवेदी 2022-2024 तक महानिदेशक इन्फैंट्री और जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ समेत कई अहम पदों पर काम कर चुके हैं।

कौन हैं दिनेश कुमार त्रिपाठी?
दिनेश कुमार त्रिपाठी का जन्म 15 मई 1964 को हुआ था। वे 1985 में भारतीय नौसेना में शामिल हुए थे। दिनेश कुमार त्रिपाठी का करियर करीब 30 साल का है। वे संचार और इलेक्ट्रॉनिक युद्ध विशेषज्ञ भी हैं। वाइस एडमिरल त्रिपाठी ने गोवा में नेवल वॉर कॉलेज और बाद में अमेरिका में नेवल वॉर कॉलेज में कोर्स किया है। उन्हें अपने करियर में कई बार सम्मानित किया जा चुका है। उन्हें अति विशिष्ट सेवा पदक और नौसेना पदक से भी सम्मानित किया जा चुका है।

देखें यह वीडियो –

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.