शिमला: सो रहा था पूरा परिवार, तभी लग गई आग, जानिये, फिर क्या हुआ?

सोहन लाल के परिवार के सात सदस्य इस मकान में रहते थे। दो मंजिला मकान लकड़ी का बना था। सोहन लाल परिवार के सात सदस्यों के साथ मकान की दूसरी मंजिल पर सोए हुए थे।

143

शिमला जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां के रोहड़ू उपमंडल के चिडगांव थाना क्षेत्र में लकड़ी के मकान में आग लगने से 12 साल के किशोर की जिंदा जलने से मौत हो गई। मृतक की पहचान पवन के रूप में हुई है। आगजनी की यह घटना 14 फरवरी की देर रात चिडगांव के टोडसा गांव में घटी। अग्निकांड में परिवार के पांच अन्य सदस्य भी झुलस गए हैं। इनमें दो की हालत नाजुक बताई जा रही है, जिन्हें आईजीएमसी रैफर किया गया है। वहीं तीन सिविल अस्पताल रोहड़ू में उपचाराधीन हैं।

किशोर की मौत
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोहन लाल के परिवार के सात सदस्य इस मकान में रहते थे। दो मंजिला मकान लकड़ी का बना था। सोहन लाल परिवार के सात सदस्यों के साथ मकान की दूसरी मंजिल पर सोए हुए थे। देर रात जब पूरा परिवार गहरी नींद में सोया था, तब दूसरी मंजिल में अचानक आग भड़क गई। आगजनी का पता चलते ही सभी बाहर की ओर भागे। सोहन लाल का पोता पवन (12) आग की चपेट में आ गया और आग की तेज लपटों से वह बाहर ही नहीं निकल पाया। तेज आग की लपटों में आने वे वह आगजनी का शिकार हो गया। आग लगने की सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई लेकिन दमकल कर्मियों के मौके पर पहुंचने से पहले ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया था।

ये भी पढ़ें- कनाडा में निशाने पर हिंदू मंदिर, दीवारों पर लिखे गए भारत विरोधी नारे

दो लोगों की हालत नाजुक
डीएसपी रोहड़ू चमन ने बुधवार को बताया कि 12 वर्षीय किशोर के शव को बरामद कर लिया गया है। आग से झुलसे दो लोगों को आईजीएमसी रेफर किया गया है। तीन का रोहड़ू अस्पताल में उपचार चल रहा है, जबकि एक सदस्य सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्ट्या इसकी वजह शार्ट सर्किट सामने आई है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.