Pandharpur Wari Yatra: दिल्ली में निकाली गई भगवान विट्ठल- रुक्मिणी माई की शोभा यात्रा

149

Pandharpur Wari Yatra: दिल्ली में सभी प्रदेशों के प्रवासी रहते हैं और सभी प्रदेशों की सांस्कृतिक झांकियां भी यहां देखने को मिलती हैं । देश की समृद्ध नई कड़ी जुड़ी, जब दिल्ली मराठी प्रतिष्ठान ने नई दिल्ली में मराठी परम्पराओं के अनुरूप महाराष्ट्र की लोकप्रिय पंढरपूर वारी यानी भगवान विट्ठल की शोभायात्रा का संकेतिक आयोजन किया। यह सांकेतिक शोभायात्रा कनाट प्लेस के प्राचीन हनुमान मंदिर से शुरू हुई और आर.के. पुरम सेक्टर 6 स्थित भगवान विट्ठल को समर्पित मंदिर में पूजन के साथ सम्पूर्ण हुई।

इस शोभायात्रा में बीजेपी के वरिष्ठ नेता विनय सहस्त्रबुदधे, दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा, सांसद मनोज तिवारी एवं बांसुरी स्वराज, प्रदेश उपाध्यक्ष योगिता सिंह और महामंत्री विष्णु मित्तल ने हिस्सा लिया और भगवान विट्ठल का आशीर्वाद प्राप्त किया।

समानता एवं सद्भाव का संदेश
इस शोभायात्रा में सम्मलित भक्तों को सम्बोधित करते हुए दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि महाराष्ट्र में आज आषाढी एकादशी से प्रारम्भ पंठरपूर वारकारी यात्रा पर शुभकामना देते हुए कहा की वारकारी यात्रा हमारी समृद्ध परम्पराओं की प्रतीक है और हमें समानता एवं सद्भाव का संदेश देती है।

Reservation: कर्नाटक में स्थानीय लोगों को 100 प्रतिशत आरक्षण! जानिये सरकार कुछ ही घंटों में यू टर्न लेने को क्यों हुई मजबूर

राष्ट्रीय एवं सामाजिक संदेश
इस ऐतिहासिक यात्रा का केवल धार्मिक संदेश नही है बल्कि राष्ट्रीय एवं सामाजिक संदेश भी है, इसी पंढरपूर यात्रा ने देश के स्वतंत्रता आंदोलन को भी मजबूत करने में बड़ा योगदान दिया था।

श्री विनय सहस्त्रबुधदे ने कहा की पंठरपूर यात्रा आज देश ही नही विदेशों में भी निकाली जाती है और इसका धार्मिक, सांस्कृतिक महत्व आज भी उतना ही है, जितना एक सदी पहले था। वारकरी आंदोलन एक वृहद परम्परा है, जो अखंडता की प्रेरक है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.