Atal Setu Viral Video: अटल सेतु से कूदकर महिला ने की आत्महत्या की कोशिश, पुलिस ने रेलिंग पार कर बचाई जान

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें साफ दिख रहा है कि एक महिला अटल सेतु से कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश कर रही है।

112
Photo : Social Media

पिछले कुछ दिनों में मुंबई (Mumbai) और नवी मुंबई (Navi Mumbai) को जोड़ने वाले अटल सेतु (Atal Setu) पर आत्महत्या (Suicide) के प्रयास की कई घटनाएं सामने आई हैं। अब एक बार फिर ऐसी ही घटना सामने आई है। अटल सेतु पर आत्महत्या का प्रयास कर रही एक महिला (Woman) को पुलिस (Police) ने बचाने में सफलता हासिल की है। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, आत्महत्या का प्रयास करने वाली महिला मुलुंड (Mulund) की रहने वाली बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि यह घटना शुक्रवार शाम 7 बजे की है।

यह भी पढ़ें – Delhi: चंद्रबाबू नायडू आज पीएम मोदी और केंद्रीय मंत्रियों से करेंगे मुलाकात, जानें किन मुद्दों पर होगी चर्चा

नवी मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने बचाई महिला की जान
सामने आए वीडियो में दिख रहा है कि अटल सेतु पर एक कार खड़ी है और एक शख्स इस कार के पास खड़ा है। ऐसा लग रहा है कि यह महिला पुल से आत्महत्या करने की कोशिश कर रही है। महिला के कूदते ही पास खड़े एक शख्स ने उसे पकड़ लिया। उसी समय नवी मुंबई की न्हावा-शेवा ट्रैफिक पुलिस की एक टीम भी वहां पहुंच गई।

ट्रैफिक पुलिस तुरंत अपनी कार से बाहर निकली और आत्महत्या रही महिला को पकड़ लिया और उसका हाथ पकड़कर पुल पर ले आई। इसके बाद पुलिस ने महिला को गाड़ी में बैठाया, ऐसा इस वीडियो में दिख रहा है।

महिला मुलुंड की रहने वाली है
आत्महत्या का प्रयास करने वाली 56 वर्षीय महिला मुलुंड इलाके में रहती थी। ललित शिरासाथ, किरण मात्रे, यश सोनावणे, मयूर पाटिल ये उन ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के नाम हैं जिन्होंने महिलाओं की जान बचाई। जुलाई महीने में भी 38 साल के एक इंजीनियर ने अटल ब्रिज से कूदकर आत्महत्या कर ली थी।

देखें यह वीडियो – 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.