सरकारी कर्मचारियों के अच्छे दिन, जानिये किसको मिली कितनी वेतन बढ़ोत्तरी

महंगाई भत्ते के माध्यम से सरकारी कर्मचारियों के लिए राहत की सूचना है।

125

राज्य और केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए अच्छे दिन की सूचना आई है। केंद्र सरकार ने बुधवार सुबह अपने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोत्तरी की घोषणा की तो दोपहर होते-होते महाराष्ट्र सरकार ने भी अपने कर्मचारियों के मंहगाई भत्ते में बढ़ोत्तरी की घोषणा कर दी। इसे कर्मचारियों के अच्छे दिन की सूचना मानी जा रही है।

महाराष्ट्र में वेतन बढ़ोतरी
राज्य सरकार की ओर से जारी शासन निर्णय के अनुसार महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी की गई है। 1 जुलाई, 2021 से सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के अनुसार महंगाई भत्ता 28 प्रतिशत से 31 प्रतिशत कर दिया गया है। 1 जुलाई, 2022 से देय महंगाई भत्ते की रकम मार्च 2022 के वेतन के साथ दी जाएगी।

ये भी पढ़ें – सत्ता आते ही बदल गए ‘मान’, पंजाब में आंदोलनकारी किसानों के साथ किया ऐसा

केंद्र सरकार के कर्मियों को भी गुड न्यूज
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में केंद्र सरकार के कर्मचारियों के वेतन को लेकर बड़ा निर्णय किया गया। इसके अनुसार जनवरी 2022 से कर्मचारियों और वेतन धारकों के महंगाई भत्ते में तीन प्रतिशत की बढ़ोत्तरी की गई है। इसके पहले अक्टूबर 2021 में केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को 28 प्रतिशत से 31 प्रतिशत किया गया था।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.